For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: इस सीजन में इन 4 आईपीएल टीमों ने किया एक गलत रिटेन और रिलीज

नई दिल्ली: भारत में सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने भी क्रिकेट के दरवाजे पर अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के आगामी संस्करण के लिए घटनाक्रम पहले ही शुरू हो चुके हैं। इन्हीं बड़ी घटनाओं में से एक था टीमों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करना। रिटेन उसको बोलते है जब कोई खिलाड़ी टीम में बनाए रखा जाता है और रिलीज का अर्थ होता है कि हमने किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी टीमों के बीच ट्रेड भी किए जाते हैं जैसे इस बार अश्विन और रहाणे क्रमशः किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रायल्स से दिल्ली कैपिटल्स के लिए ट्रेड किए गए।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज के लिए ट्रेडिंग विंडो नवंबर के मध्य में ही बंद हो चुकी है। 14 नवंबर को निर्धारित की थी। हर टीम अमूमन अपने टीम संयोजन, पर्स की स्थिति और खिलाड़ी के आने से ऐड होने वाली वेल्यू को ध्यान में रखकर रिलीज और रिटेन करने का फैसला करती है लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हो जाते हैं जिनके साथ इस प्रक्रिया में थोड़ा कठोर और थोड़ा रियायत भरा भी व्यवहार हो जाता है। आईपीएल की 6 टीमों में शुरुआत करते हैं दिल्ली कैपिटल्स से-

दिल्ली कैपिटल्स-

दिल्ली कैपिटल्स-

अक्षर पटेल (गलत रिटेन)

अक्षर पटेल के लिए गेंद से सबसे अच्छा सत्र 2014 का था जब वे किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे। तब उन्होंने 23.82 की औसत से 17 मैचों में 17 विकेट लिए थे। लेकिन उसके बाद से यह गेंदबाज कुछ खास करने में नाकामयाब रहा है। पटेल ने अपने पिछले दो सत्रों में क्रमश: 72.67 और 36.40 के औसत से तीन और दस विकेट हासिल किए तो वहीं इस दौरान उन्होंने 13.33 और 18.33 की औसत से रन बनाए।

गलत रिलीज- क्रिस मॉरिस

सबसे अप्रत्याशित रिलीज में से एक क्रिस मॉरिस थे। प्रोटियाज ऑल-राउंडर ने अपने सीमित अवसरों में अच्छी काबिलियत दिखाई है। मॉरिस, कैगिसो रबाडा और ईशांत शर्मा के साथ टूर्नामेंट में आला गेंदबाजी के संयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनते थे। पिछले सीजन में उन्होंने नौ मैचों में 13 विकेट उन्होंने लिए थे। वे डेथ ओवरों में योकर्स के अलावा गेंदबाजी करने की क्षमता के नीचे बल्लेबाजी का एक उपयोगी विकल्प है, जो जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने में सक्षम होता है।

कोलकाता नाइटराइडर्स-

कोलकाता नाइटराइडर्स-

रिंकू सिंह (गलत रिटेन)

उत्तर प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह, 70 से अधिक की औसत से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आला नाम हैं। हालांकि, आईपीएल सहित टी 20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड एक अलग तरह की तस्वीर कहता है। हालांकि आईपीएल के अलावा टी 20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 135 से अधिक है, लेकिन वह सीमित अवसरों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। दो सत्रों (2018 और 2019) , 22-वर्षीय बल्लेबाज ने 100 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से केवल ६६ रन बनाए हैं।

क्रिस लिन (गलत रिटेन)

क्रिस लिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट के विनाशकारी बल्लेबाजों में से एक हैं। 29-वर्षीय लिन ने पिछले सीजन में 31.15 की औसत के साथ 139.66 की स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाए जो एक बुरा स्कोर नहीं है। बता दें कि लिन ने रिलीज होते ही टी-10 क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी जड़ा है।

पिंक बॉल टेस्ट को सौरव गांगुली ने बताया टेस्ट क्रिकेट में अगला बड़ा कदम

मुंबई इंडियंस-

मुंबई इंडियंस-

मिशेल मैकक्लेनाघन (गलत रिटेन)

कीवी तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस के साथ तब से है जब उसने आईपीएल में खेलना शुरू किया था। 2018 सीजन में वे बिक भी नहीं पाए थे हालांकि जेसन बेहरेनडॉर्फ की चोट ने उनके शामिल होने का रास्ता बना दिया। वैसे मैकक्लेनाघन ने हर सीज़न में उपयोगी प्रदर्शन किया है लेकिन विशेष रूप से पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन रिटेंशन का समर्थन नहीं करता है। वह 47.20 की शानदार औसत से पांच मैचों में केवल तीन विकेट लेने में सफल रहे।

अल्जाररी जोसेफ (गलत रिलीज)

विंडीज के तेज गेंदबाज ने अपने पहले आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने चार ओवरों में केवल 12 रन देकर छह विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं थी। जिसमें विस्फोटक डेविड वॉर्नर का विकेट भी शामिल था। 3.4-1-12-6 के आंकड़े भी पूरे आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े बन गए। हालांकि, कंधे में खराबी के कारण टूर्नामेंट में आगे बने नहीं रह सके। ऐसे में जोसेफ को बिना बहुत ज्यादा मौके दिए रिलीज करना एक खराब फैसला दिखाई देता है। जोसेफ मुंबई के पेस अटैक में निश्चित तौर पर अलग किस्म की विविधता देते थे।

पिंक बॉल टेस्ट में 12 खिलाड़ियों से खेल गया बांग्लादेश, 3 गेंदबाज फिर भी पड़े भारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

खलील अहमद (गलत रिटेन)

खलील अहमद वास्तव में एक ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने तमाम संभावनाएं होने के बावजूद क्रिकेट में वह प्रगति नहीं दिखाई है जो उनको कई अंतरराष्ट्रीय मौके देने पर नहीं मिली है। यूं तो उन्होंने पिछले सीजन में बेंगलुरु के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और नौ मैचों में 15.11 की औसत से 19 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, मौजूदा फॉर्म में ये गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। 21 वर्षीय पेसर हाल ही में समाप्त हुई टी 20 सीरीज में बांग्लादेश पर भारत की जीत की सबसे कमजोर कड़ी में से एक था, जिसने 54 की औसत से उन्होंने केवल दो विकेट लिए थे।

दीपक हुड्डा (गलत रिलीज)

दीपक हुड्डा ने 2015 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करके अपनी क्षमता दिखाई दी। हालांकि बाद में उनका बल्लेबाजी औसत 10-30 के बीच मंडराता रहा जो कभी लुभावना नहीं रहा, इसके बावजूद उनकी आक्रामकता खेल-योजना का एक निर्णायक हिस्सा बनी रही। उन्होंने पिछली बार 11 मैचों में 64 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट लिया जिसके बाद उनको रिलीज कर दिया गया। सनराइजर्स हैदराबाद के पास मध्यक्रम में भारतीय बल्लेबाजों की कमी है, ऐसे में हुड्डा टीम में एक उपयोगी संभावना हो सकते हैं।

Story first published: Saturday, November 23, 2019, 10:15 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+