Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अनुष्का शर्मा को तलाक दें विराट कोहली, जानें क्यों BJP विधायक ने की ऐसी मांग

Paatal Lok Controversy: BJP MLA Nand Kishore Gurjar बोले, अनुष्का को तलाक़ दें विराट |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने पिछले कुछ समय में एक अभिनेत्री के अलावा बतौर प्रॉड्यूसर भी अपने करियर में काफी कुछ कर दिखाया है। हाल ही में ऑनलाइन प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर अनुष्का शर्मा के प्रॉडक्शन हाउस में बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' को रिलीज किया गया। इस वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद से ही लोगों की ओर से इसे काफी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। जहां कुछ लोगों ने इसे काफी पसंद किया तो वहीं कुछ लोगों ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए पाकिस्तान समर्थित भी बताया।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोनी क्षेत्र के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने इस वेबसीरीज के कॉन्टेंट पर सवाल उठाते हुए अनुष्का शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं आवेश में आकर बीजेपी विधायक ने विराट कोहली से उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को तलाक देने की मांग भी कर डाली।

और पढ़ें: गेंदबाजों को लेकर ब्रेट ली ने जताई चिंता, कहा- लॉकडाउन के बाद वापसी मुश्किल

मीडिया से बात करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा,'अनुष्का शर्मा की ओर से बनाई गई वेब सीरीज 'पाताल लोक' में गाजियाबाद से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल की तस्वीर को बिना उनकी इजाजत के इस्तेमाल किया गया है, जिसमें वह उस पार्टी का नेतृत्व करते नजर आते हैं जो कि समाज को बांटने का काम करती नजर आती है। साथ ही सीबीआई को सरकार की कठपुतली दिखाकर पाकिस्तान को आतंक फैलाने वाले दोष से मुक्त करने की कोशिश की गई है।'

इस दौरान बीजेपी विधायक ने विराट कोहली को देशभक्त बताते हुए कहा कि इस सीरीज के पीछे उनका कोई हाथ नहीं है लेकिन कड़ा संदेश देने के लिये उन्हें तुरंत अनुष्का शर्मा को तलाक दे देना चाहिये।

और पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी का दावा, बोले- मेरी गेंदबाजी से डरते थे ब्रायन लारा

उन्होंने कहा, 'विराट कोहली देश भक्त हैं, देश के लिए खेलते हैं। उन्हें अनुष्का शर्मा को तुरंत तलाक दे देना चाहिए। निश्चित तौर पर उनका इसमें ना कोई रोल होगा, ना वो इस तरह के किसी मसले में शामिल होंगे।'

बीजेपी विधायक का मानना है कि इस वेब सीरीज को बनाकर अनुष्का शर्मा ने राष्ट्रदोह का काम किया है जिसके लिये उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये।

और पढ़ें: पाकिस्तान के सबसे सीनियर खिलाड़ी ने किया संन्यास का फैसला, बताया कौन सा होगा आखिरी मैच

उन्होंने कहा,'पाताल लोक वेब सीरीज में बालकृष्ण वाजपेयी नाम के अपराधी से संबंध रखने वाले नेता के साथ एक मार्ग का उद्घाटन करते हुए मेरी और अन्य बीजेपी नेताओं की तस्वीर को दिखाया गया है। मैं वर्तमान में बीजेपी का विधायक हूं और मेरी अनुमति लिए बगैर मेरी तस्वीर का इस्तेमाल धर्म जातियों के ताने-बाने को तहस-नहस करने वाली पाताल लोक वेब सीरीज में शामिल कर राष्ट्रद्रोह का कार्य किया गया है।'

देखें वीडियो:

Story first published: Thursday, May 28, 2020, 17:34 [IST]
Other articles published on May 28, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+