Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SA vs ENG: साउथ अफ्रीका हराने वाली इंग्लैंड पर ICC ने लगाया जुर्माना, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम ने रविवार को सेंचुरियन में खेले गये टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 222 रनों के विशाल लक्ष्य को आसानी से चेज कर सीरीज को अपने नाम कर लिया। हालांकि मैच को 5 गेंद पहले जीत लेने के बावजूद इंग्लैंड की टीम और कप्तान इयोन मोर्गन पर आईसीसी की ओर से जुर्माना लगाया गया है। 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में सेंचुरियन पर खेले गये मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने बल्लेबाजों की मदद से साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: एबी डिविलियर्स के वो 4 अटूट रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना विराट कोहली-रोहित शर्मा के लिये भी मुश्किल

इस दौरान आईसीसी ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और टीम पर पहली पारी में स्लो ओवर रेट की दर से गेंदबाजी करने के मामले में 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। आईसीसी के अनुसार इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित समयसीमा के अंदर पूरे ओवर नहीं फेके और एक ओवर फेंकने के चलते उन पर जुर्माना लगा।

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार तय समय में ओवर न फेंकने के कारण खिलाड़ियों पर प्रति ओवर के हिसाब से 20 फीसदी का जुर्माना लगता है। मैच रेफरी और मैदान अंपायर की ओर से लगाये गये आरोपों को कप्तान इयोन मोर्गन ने स्वीकार लिया जिसके बाद उन पर और टीम पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगा।

और पढ़ें: ODI के बाद डुप्लेसिस से छिनी टेस्ट और टी20 की कप्तानी, इस खिलाड़ी को मिली साउथ अफ्रीका की कमान

इस मैच में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हेनरिक क्लासेन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के दम पर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर बेहतरीन शुरुआत की और बाद में कप्तान इयोन मोर्गन के 22 गेंदों पर बनाए गए 57 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 गेंद पहले ही मैच को जीत लिया।

और पढ़ें: U19 CWC: फाइनल में गाली गलौज पर बांग्लादेशी खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों की थी बदतमीजी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विजयी सीरीज की समाप्ति के बाद इंग्लैंड की टीम अब 12 मार्च से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेने उसके घर जायेगी।

Story first published: Tuesday, February 18, 2020, 10:08 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+