For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs KXIP: पंजाब-मुंबई के इन खिलाड़ियों पर दांव लगा Dream 11 में जीत सकते है इनाम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी है और टी20 क्रिकेट के इस महाकुंभ में आज मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में मैच खेला जायेगा। दोनों टीमों अपना आखिरी मैच हार कर इस मैच में एक दूसरे के सामने उतरेंगी और चाहेंगी कि जीत की पटरी पर लौटें। जहां किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को शारजाह के मैदान पर 223 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं मुंबई इंडियंस दुबई के मैदान पर सुपरओवर खेलकर आ रही है, जहां आरसीबी की टीम ने उसे हराया।

दोनों टीमें अब तक 3 मैच खेलकर सिर्फ 1 में ही जीत हासिल कर सकी हैं, हालांकि दोनों टीमों को हारे हुए मैच में बहुत नजदीक हार मिली। दोनों टीमों के खेले गये अब तक के मुकाबलों की बात करें तो मुंबई की टीम ने 13 तो पंजाब की टीम ने 11 बार जीत हासिल की है।

और पढ़ें: RR vs KKR: 3 चीजें जो राजस्थान पर पड़ी भारी, इन गलतियों के चलते हारा मैच

इस सीजन दोनों टीमों के पास धाकड़ बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी में भी बड़ी से बड़ी टीमों को पटखनी देने का माद्दा रखती है। ऐसे में बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: RR vs KKR: दुबई में थर्ड अंपायर से हुई बड़ी गलती, डेड बॉल पर दिया आउट

मुंबई इंडियंस संभावित XI: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन , राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह ।

किंग्स इलेवन पंजाब सांभावित XI: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, सरफराज खान, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, शेल्डन कॉट्रेल, मोहम्मद शमी।

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम :

विकेटकीपर -इशाम किशन (8.5), केएल राहुल (10.5)

बल्लेबाज- रोहित शर्मा (10.5), सूर्यकुमार यादव (9.0), मयंक अग्रवाल (9.5)

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या (9.5)

गेंदबाज - जेम्स पैटिंसन (8.0), ट्रेंट बोल्ट (8.5), रवि बिश्नोई (8.0), जसप्रीत बुमराह (9.0), मोहम्मद शमी (9.0)

और पढ़ें: हाथरस गैंगरेप से सहमा खेल जगत, हरभजन-विराट-रैना समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने दिखाया गुस्सा

आपको बता दें कि आज के मैच में जहां केएल राहुल के पास मुंबई इंडियंस के खिलाफ 500 आईपीएल रन बनाने का मौका होगा तो वहीं रोहित शर्मा आज आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं।

Story first published: Friday, October 2, 2020, 5:25 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+