For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SLvBAN: आखिरी ओवर के रोमांच से लेकर पूरी टीम का नागिन डांस, यहां जानिए विवाद की A टू Z डिटेल

Sri Lanka vs Bangladesh 6th T20I: Cricket के काली रात की पूरी कहानी, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

कोलंबो। मेजबान श्रीलंका अपनी ही आजादी के 70 साल के जश्न में शरीक नहीं हो पाएगी। दरअसल शुक्रवार को खेले गए करो या मरो मैच में बांग्लादेश ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को दो विकेट से हरा दिया। 18 गेंदों में 45 रन बनाने वाले और अंत में इसरू उडाना के ओवर में विजयी छक्का लगाने वाले महमदुल्लाह को मैन ऑफ द मैच चुना। भले ही ये मैच बेहद करीबी मुकाबले में जीता गया हो लेकिन इसमें वो सब हुआ जो क्रिकेट के लिए बिल्कुल भी अच्छा नही हैं। जंटलमैनों के इस खेल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हरकतें बेहद शर्मनाक रहीं जिसकी हर कोई आलोचना कर रहा है। जानिए सिलसिलेवार ढंग से कैसे कब और क्यों क्या हुआ?

ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पाई मेजबान टीम

ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पाई मेजबान टीम

दरअसल बांग्लादेश ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। श्रीलंका की तरफ से कुसल परेरा (40 गेंदों में 61 रन) और कप्तान थिसारा परेरा (37 गेंदों में 58) के अलावा केवल कुसल मेंडिस ही दहाई का आंकड़ (11 रन) छू सके। जीत के लिए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत भी ठीक नहीं रही और लिट्टन दास 0 पर ही आउट हो गए। हालांकि उसके बाद तमीम इकबाल ने तूफान मचाना शुरू कर दिया। तमीम 42 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। तमीम के अलावा सब्बीर रहमान (13), मुश्फिकुर रहमान (28) और सौम्या सरकार (10) किसी तरह दहाई का आंकड़ा छूने में सफल रहे।

'द महमदुल्लाह शो' ने लगाई श्रीलंका की लंका

'द महमदुल्लाह शो' ने लगाई श्रीलंका की लंका

दरअसल बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे और उसके 7 बल्लेबाज आउट पवेलियन जा चुके थे। आखिरी ओवर इसरू उडाना कराने आए।

  • पहली गेंद- उडाना के ओवर की पहली गेंद मुस्तफिजुर खेल नहीं पाए और डॉट बॉल हो गई। श्रीलंका ने इस गेंद पर कैट बिहाइंड का रिव्यू भी लिया लेकिन रिव्यू सक्सेफुल नहीं रहा।
  • दूसरी गेंद- अब बांग्लादेश को 5 गेंदों में 12 रन चाहिए थे। सामने थे मुस्तफिजुर, मुस्तफिजुर गेंद को टच नही कर पाए और स्ट्राइक महमदुल्लाह को देने के चक्कर में रन आउट हो गए। अब बांग्लादेश को 4 गेंदों मे 12 रन चाहिए थे।
  • तीसरी गेंद- महमदुल्लाह ने चौका लगाया। अब तीन गेंदों में 8 रन चाहिए थे।
  • चौथी गेंद- इस पर महमदुल्लाह ने जोखिम उठाते हुए 2 रन ले लिए। अब दो गेंदों में 6 रन चाहिए थे।
  • पांचवी गेंद- और फिर महमदुल्लाह ने डीप स्क्वायर लेग पर शानदार छक्का लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।
बांग्लादेशी खिलाड़ियों का ड्रामा, शर्मसार हुआ क्रिकेट

बांग्लादेशी खिलाड़ियों का ड्रामा, शर्मसार हुआ क्रिकेट

दरअसल विवाद की जड़ ये दूसरी गेंद थी। मैच के बाद तमीम इकबाल ने बताया कि स्क्वायर लेग अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया था। लेकिन इस नो बॉल नहीं माना गया। जिसे लेकर काफी कन्य़ूजन हो गया। उडाना की गेंद को नो बॉल न देने के बाद माहौल पहले ही गरम हो चुका था। आखिरी ओवर की पहली गेंद शॉट पिच होने पर क्रीज पर मौजूद खिलाड़ी रन नहीं ले सका। दूसरी गेंद भी डॉट रही। इस पर बांग्लादेशी खिलाड़ी ने कहा कि गेंद बाउंसर थी। बांग्लादेशी खिलाड़ियों का कहना था कि ओवर की दूसरी गेंद ‘नो-बॉल' थी। विवाद इतना बढ़ गया कि शाकिब अल हसन अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर आने तक को कह दिया। शाकिब खेल जारी रखना नहीं चाहते थे।

सबस्टीट्यूट खिलाड़ी ने आग में डाला घी!

सबस्टीट्यूट खिलाड़ी ने आग में डाला घी!

अंपायर द्वारा नॉ बॉल न देने को लेकर बांग्लादेश खिलाड़ी पहले से ही नाराज थे कि तभी श्रीलंकाई खिलाड़ियों और बांग्लादेशी सबस्टीट्यूट नरुल हसन के बीच बहसबाजी हो गई। दरअसल नरुल को धक्का दिया गया। हालांकि यह धक्का ज्यादा तेज नहीं था। इतना ही नहीं श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों ने नरुल हसन का बाउंड्री के बाहर तक पीछा किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तबतक बहसबाजी होती रही। वहीं जब बांग्लादेश ने यह मैच जीत लिया तो दोनों टीमें फील्ड से बाहर निकल रही थीं। इसी बीच श्रीलंकाई खिलाड़ी कुशल मेंडिस बांग्लादेशी खिलाड़ियों के समूह में किसी की तरफ इशारा करते हुए उसे चिल्लाकर चिढ़ाने लगे। इस मामले को लेकर भी काफी विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ वरिष्ठ बांग्लादेशी खिलाड़ी और अंतरिम कोच कॉर्टनी वॉल्श तनाव को शांत कराने की कोशिश की।

मैच खत्म होने के बाद फिर हो सकती थी झड़प

मेंडिस बहुत ही आक्रमक दिखाई दे रहे थे। बांग्लादेशी खिलाड़ी तमीम इकबाल मेंडिस को शांत कराते दिखाई दिए। ये विवाद इतना बढ़ चुका था कि मेंडिस की हाथापाई हो सकती थी। हालांकि तमीम ने किसी प्रकार मामला शांत कराया।

आग बबूला हुए शाकिब अल हसन

बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन उस समय बहुत गुस्से में आ गए थे जब अंपायर ने श्रीलंकाई गेंदबाज की गेंद को नॉ बॉल देने से इनकार कर दिया था। शाकिब तुरंत अपने साथी खिलाड़ियों के साथ बाउंड्री पर पहुंचे, जहां पर अपायर लिंडन हन्नीबल के साथ उनकी काफी बहसबाजी हुई। लेकिन जब बांग्लादेश ने मैच जीत लिया तो शाकिब ने मैदान पर जाते ही अपनी टी-शर्ट उतार दी।

बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने तोड़ा ड्रेसिंग रूम का शीशा!

बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने तोड़ा ड्रेसिंग रूम का शीशा!

यह झगड़ा केवल मैदान तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गया। किसी ने बांग्लादेशी ड्रेसिंग रूम में घुसकर वहां के शीशे तोड़ दिए। हालांकि यह बात भी कही जा रही है कि जीत के जश्न में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने शीशे तोड़े हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बांग्लादेशी ड्रंसिग रूम के शीशे किसने तोड़े हैं।

और फिर शुरू हुआ द नागिन डांस शो

श्रीलंका के खिलाफ पहले लीग मैच में जीत दिलाने वाले मुश्फिकुर रहीम ने अकेले डांस किया था लेकिन टूर्नामेंट के रोमांचक रहे आखिरी लीग मैच में पूरी टीम ने नागिन डांस कर जीत का जश्न मनाया। पूरी बांग्लादेश की टीम एक साथ नागिन डांस कर रही थी।

Story first published: Saturday, March 17, 2018, 9:17 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+