Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SA vs ENG: जब मैदान पर भिड़ गये बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड, जानें फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे पर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी पहुंची इंग्लैंड की टीम के लिये रविवार का दिन काफी भारी रहा। जहां सेंचुरियन के मैदान पर इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के हाथों 107 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी वहीं मैच के दौरान उसकी टीम के 2 दिग्गज खिलाड़ी आपस में भिड़ते नजर आये। सेंचुरियन में खेल गये इस टेस्ट मैच का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है जिसमें इंग्लैंड टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच कहा सुनी होती दिख रही है।

और पढ़ें: ICC ने जारी की साल 2019 की आखिरी टेस्ट रैंकिंग, विराट कोहली टॉप पर, गेंदबाजी में 5 भारतीय शामिल

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ बातचीत हुई, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बात-चीत सकारात्मक तो नहीं ही थी।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बेन स्टोक्स पहले स्टुअर्ट ब्रॉड से कुछ कहते नजर आते हैं जिसके बाद ब्रॉड काफी गुस्से में सफाई देते हुए नजर आते हैं। इस दौरान मैदान पर जोफ्रा ऑर्चर सहित कई खिलाड़ी वहां मौजूद रहे। हालांकि, सारी बात सिर्फ बहस से खत्म हो गई इसके चलते कोई भी खिलाड़ी बीच-बचाव करने नहीं उतरा।

इस मौके पर कॉमेंट्री कर रहे नासिर हुसैन ने कहा कि मुझे लगता है कि बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच मैदान पर कुछ हुआ है। ब्रॉड ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे बेन स्टोक्स खुश नहीं दिख रहे हैं।

और पढ़ें: रिकी पॉन्टिंग ने चुनी टेस्ट में दशक की बेस्ट टीम, इस भारतीय को मिली कमान, इंग्लैंड का रहा दबदबा

इसके जवाब में साथी कॉमेंटेटर माइकल होल्डिंग ने कहा कि बात करने के अंदाज से तो यह नहीं लग रहा कि दोनों प्यार भरी बातें कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सेंचुरियन टेस्ट की दूसरी पारी में कगिसो रबाडा ने इंग्लैंड के सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये, जबकि नोर्त्ज ने 56 रन देकर तीन विकेट चटकाये। केशव महाराज के हिस्से में 2 और प्रेटोरियस की झोली में 1 विकेट आया।

और पढ़ें: AUS vs NZ: शेन वॉर्न की नसीहत पर भड़के नॉथन लॉयन, कहा-सवाल ही नहीं पैदा होता

इंग्लैंड को जीत के लिए 376 रन की जरूरत थी, लेकिन गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड की टीम चौथे दिन ही 268 रन पर आउट हो गई और साउथ अफ्रीका की टीम ने 107 रनों से जीत हासिल की।

Story first published: Monday, December 30, 2019, 20:21 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+