|
भारतीय क्रिकेट का नया फैशन!
इसके बाद समिति के सदस्यों ने बाकायदा एक घोषणापत्र जारी करके इस केस को खत्म किया। अब ताजा मामले में भारतीय क्रिकेट टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ भी इस मामले में फंस गए हैं। जिस कारण हरभजन और सौरव गांगुली का मूड खराब हो गया है। अपनी शानदार राय के लिए मशहूर सौरव गांगुली ने एक खबर पर टिप्पणी की। यह खबर बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी द्वारा द्रविड़ को हितों के टकराव का नोटिस थमाए जाने पर थी। गांगुली ने इसको भारतीय क्रिकेट का नया फैशन करार देते हुए ट्वीट किया- ये खबरों में बने रहने का बेस्ट तरीका है..भगवान ही भारतीय क्रिकेट की मदद करे..द्रविड़ को नैतिक अधिकारी ने हितों के टकराव का नोटिस थमा दिया है।
|
'भगवान ही बचाए भारतीय क्रिकेट को'
गांगुली के इस ट्वीट पर हरभजन सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। भज्जी ने गांगुली का सर्मथन करते हुए कहा- क्या ये सच है ? नहीं पता ये किस और जा रहा है..आप भारतीय क्रिकेट के लिए द्रविड़ से बेहतर इंसान नहीं पा सकतें। ऐसे दिग्गजों को इस तरह के नोटिस भेजना उनकी बेज्जती करना है.. भारतीय क्रिकेट को इनकी सेवाओं की जरूरत है ताकी सुधार किया जा सके..हां भगवान ही बचाए भारतीय क्रिकेट को।
धुआंधार पारी खेलकर भारत को जिताने वाले पंत के भविष्य पर कोहली ने कही बड़ी बात

इस मामले में द्रविड़ को मिला नोटिस
बता दें कि यह दावा किया गया है कि द्रविड़ नेशनल क्रिकेट अकादमी के निदेशक भी हैं और इंडिया सीमेंट ग्रुप में वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। इसी ग्रुप की फ्रेचाइंजी का नाम चैन्नई सुपर किंग्स है। सूत्रों के अनुसार द्रविड़ को पिछले हफ्ते नोटिस थमाया गया था और उनको दो हफ्ते के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है।


Click it and Unblock the Notifications
