For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : क्या ऋषभ पंत को 'OUT' कर भारत ने की बड़ी गलती? पोंटिंग के बयान से उठे सवाल

नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप(World Cup) के लिए भले ही भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम तय हो चुके हों लेकिन इसके बावजूद चयन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। टीम 2 बार खिताब जीत चुकी है। वहीं माैजूदा समय में वनडे की नंबर-वन टीम भी है। अगर खिलाड़ियों का संयोजन सही बैठता है तो खिताब इस बार भी पक्का है, परंतु चाैथे नंबर को लेकर जो सवाल पिछले 2 साल से गूंज रहा है वो आज भी सुनने को मिल रहा है। भले ही टीम चयनकर्ताओं ने विजय शंकर(Vijay Shankar) को विश्व कप में चाैथे नंबर के लिए चुना हो लेकिन ऋषभ पंत(Rishabh Pant) को नजरअंदाज करना टीम को भारी पड़ सकता है। पंत को शामिल ना किए जाने पर कई दिग्गज हैरान हैं तो वहीं आस्ट्रेलिया के महान कप्तान रहे रिकी पोंटिंग(Ricky Ponting) के बयान ने भी सवाल उठा दिए हैं किया क्या सच में भारतीय टीम ने पंत को 15 सदस्यीय टीम से 'OUT' कर बड़ी गलती कर दी है।

पोंटिंग ने दिया यह बयान

पोंटिंग ने दिया यह बयान

आस्ट्रेलिया को 2003 व 2007 का खिताब जीताने वाले पोंटिंग ने पंत को भारतीय टीम में जगह ना मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। उनकी नजरों में पंत को टीम में शामिल ना कर भारत ने गलती की क्योंकि वह एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, '' पंत को शामिल नहीं करने पर मैं हैरान हूं। मैं सोचता था कि उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। बल्कि मुझे तो लगा था कि वह प्लेइंग इलेवन में भी खेलेंगे। मुझे लगता है कि पंत जैसे किसी बल्लेबाज का नंबर चार या पांच पर बल्लेबाजी करना एक्स-फैक्टर हो सकता है और यही भारत व दूसरी टीमों के बीच अंतर पैदा करता।'

विश्व कप 2019 : साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, शामिल हुए कई विस्फोटक खिलाड़ी

पंत फिर भी हैं खुश

पंत फिर भी हैं खुश

विश्व कप का हिस्सा ना बन पाने के बावजूद पंत खुश हैं। यह खुलासा भी पोंटिंग ने ही किया। पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं। पोंटिंग ने कहा कि मैंने पंत से फौरन बात की। उन्होंने इसे काफी अच्छी तरह लिया। इसमें कोई शक नहीं कि वह निराश हैं। वह टीम में होकर काफी खुश होते। लेकिन उन्हें एक बात का ध्यान रखना होगा कि उनके पास तीन या चार विश्व कप खेलने की क्षमता है। पंत अपनी गलत शाॅट सिलेक्शन को लेकर कई बार आलोचनाओं का शिकार होते हैं लेकिन पोंटिंग का मानना है कि वह काफी स्मार्ट खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि वह परिस्थितियों को बहुत अच्छे से समझते हैं और उनसे सामंजस्य बैठाते हैं।

विश्व कप 2019ः श्रीलंका टीम का हुआ ऐलान, मात्र 190 रन बनाने वाला खिलाड़ी बना कप्तान

जगह पाने के थे हकदार

जगह पाने के थे हकदार

बता दें कि विश्व कप के लिए टीम का ऐलान होने से पहले पंत टीम का हिस्सा बनने के पूरे हकदार थे। दुनिया के तमाम दिग्गजों का यही मानना है कि यह खिलाड़ी अन्य टीमों के लिए सिरदर्दी बन सकता है। पंत विकेटकीपिंग के अलावा 4 नंबर पर भी भूमिका निभा सकते थे। इसके अलावा मैच फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने इस धुआंधार बल्लेबाज को जरूरी ना समझते हुए शंकर को टीम में जोड़ा जिन्हें वनडे में डेब्यू किए 3 महीने ही हुए हैं। खैर, अब देखना यह बाकी है कि विश्व कप में शंकर के होते हुए भी पंत की कमी खलती है या नहीं।

...तो भारतीय टीम है विश्व कप की सबसे महंगी टीम, जानें कितना कमाते हैं खिलाड़ी

Story first published: Thursday, April 18, 2019, 18:47 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+