For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ पंत-रविंद्र जडेजा ने 7वें विकेट के लिए ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बनाई रिकॉर्ड साझेदारी

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट की पहली पारी में इतिहास रचने वाली शुरूआत की है। इस पारी में कई रिकॉर्ड बने हैं और कई टूटे हैं। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने सिडनी टेस्ट की पहली 7 विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित कर दी। इस पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 193 रन और ऋषभ पंत ने नाबाद 159 रन बनाए।

जडेजा-पंत के बीच 204 रनों की साझेदारी

जडेजा-पंत के बीच 204 रनों की साझेदारी

इन दोनों के अलावा इस पारी में मयंक अग्रवाल और रविंद्र जडेजा ने भी अहम योगदान दिया। जडेजा इस पारी में पुजारा का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए थे। जब पुजारा का विकेट गिरा तो भारत का कुल स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 418 रन था। उसके बाद पंत और जडेजा ने मिलकर सांतवें विकेट के लिए 204 रनों की भागीदारी की। रविंद्र जडेजा पारी के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उनके आउट होते ही भारतीय कप्तान कोहली ने पारी घोषित कर दी।

भागीदारी से बना नया रिकॉर्ड

भागीदारी से बना नया रिकॉर्ड

पंत और जडेजा ने अपनी इस साझेदारी में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 204 रनों की भागेदारी करके ऑस्ट्रेलिया में नया रिकॉर्ड बना डाला। यह अब तक ऑस्ट्रेलिया में 7वें विकेट के लिए की गई सबसे ज्यादा रनों की भागेदारी है। जबकि किसी भी भारतीय जोड़ी ने 7वें विकेट के लिए यह छठीं सबसे बड़ी भागीदारी की है। मजेदार बात तो यह है कि यह साझेदारी विदेशों में किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा की गई दूसरे नंबर की सबसे बड़ी भागेदारी है। सबसे ज्यादा रनों की भागेदारी करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण और अजय रात्रा का है। उन्होंने कुल 224 रनों की भागेदारी की थी।

ऑस्ट्रेलिया में भारत का भी दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

ऑस्ट्रेलिया में भारत का भी दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

वहीं, अगर भारत की बात करे तो यह टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2004 के दौरे पर सिडनी टेस्ट में 705 रन एक पारी में बनाए थे। उस समय भी भारत ने 7 विकेट ही खोए थे और पारी को घोषित किया था। जहां तक मैच की बात है तो भारत की पकड़ बेहद मजबूत हो चुकी है। अगर कंगारू टीम किसी तरह से यह मैच ड्रा भी कराने में कामयाब रहती है तो भी भारत 71 साल में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हो जाएगा।

Story first published: Friday, January 4, 2019, 14:51 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+