For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीसंत का खुलासा, मैंने सचिन का बैट आज भी अपने घर के मंदिर में रखा है

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने हेलो एप पर लाइव वीडियो चैट करते हुए क्रिकेट से जुड़े कई किस्से उजागर किए हैं। इस दाैरान उन्होंने बताया कि वह सचिन तेंदुलकर का एक बल्ला आज भी अपने घर के मंदिर में रखे हुए हैं। सचिन ने शुक्रवार अपना 47वां जन्मदिन मनाया। श्रीसंत ने मास्टर ब्लास्टर के जीवन पर खुलकर बात की। श्रीसंत ने बताया कि सचिन ने उन्हें प्रैक्टिस करने के लिए जो ग्लव्स दिए थे वो आज भी उनके पास हैं।

स्ट्रेट ड्राइव है सचिन का फेवरेट शाॅट

स्ट्रेट ड्राइव है सचिन का फेवरेट शाॅट

श्रीसंत ने कहा कि मैंने इन ग्लव्स को बहुत संभालकर रखा है। सचिन के सौवें शतक को याद करते हुए उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ उस मैच में वो सचिन को गले लगाने के लिए आतुर थे वो चाहते थे कि आरपी सिंह जल्दी से किनारे हों ताकि वो सचिन को रिकॉर्ड की बधाई दे सकें। श्रीसंत खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें सचिन के साथ खेलने का मौका मिला। उनकी बल्लेबाजी पर बात करते हुए तेज गेंदबाज ने बताया कि सचिन की स्ट्रेट ड्राइव उनका पसंदीदा शॉट है और शायद सचिन भी इसे अपना पसंदीदा शॉट मानते हैं।

खुद को फिट रखने के लिए खेतों में नगें पैर दाैड़े मोहम्मद शमी, शेयर किया वीडियो

यह है श्रीसंत का सपना

यह है श्रीसंत का सपना

इसके अलावा श्रीसंत ने अपना एक सपना भी बताया। उन्होंने कहा कि वह केरल को रणजी ट्राफी का खिताब दिलाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें प्रेरणा भी सचिन से ही मिलती है, जिसने यह दर्शाया है कि उम्र एक संख्या से अधिक कुछ नहीं है। लाइव चैट में उन्होंने बताया कि सचिन और सहवाग मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में चर्चा करते थे। इस समय सभी उन्हें शांति नाम से बुलाते थे और उन्हें श्री का उच्चारण करने को कहते थे। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सभी खिलाड़ियों ने एक गाना गाया है, जो जल्द ही लॉन्च होगा।

कोरोना से जंग के लिए खास बैट समेत कई सामान नीलाम करेंगे कोहली और डीविलियर्स

सचिन के जन्मदिन को स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाना चाहिए

सचिन के जन्मदिन को स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाना चाहिए

श्रीसंत ने सचिन के जन्मदिन पर कहा कि यह क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा दिन है और इसे कोई नहीं भूल सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सचिन के जन्मदिन को स्पोर्ट्स डे को रूप में मनाना चाहिए।

ये है हरभजन का पसंदीदा बल्लेबाज, बोले- वो बस मेरी शक्ल देखकर ही आउट हो जाता था

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 16:19 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+