
जाफर सरफराज
पाकिस्तान के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर जफर सरफराज का कोरोना वायरस के चपेट में आने से 14 अप्रैल को अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने 50 की उम्र में दम तोड़ा। वह कोरोना के कारण जान गंवाने वाले पहले क्रिकेटर थे। गौरतलब है कि जफर ने 1988 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 15 मैच खेले हैं और कुल 616 रन बनाने में कामयाब हो पाए। साल 1994 में जफर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अपने करियर में जफर ने 6 लिस्ट ए मैच भी पाकिस्तान के लिए खेले हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो पेशावर की सीनियर और अंडर 19 टीम के कोच पद पर भी काबिज रहे थे।

रईज शेख
कोरोना वायरस के कारण पाकिस्तान में पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रईज शेख भी 2 जून को दुनिया को अलविदा कह गए थे।। हालांकि, शेख की मौत के बाद परिवार ने उनका कोरोना टेस्ट नहीं कराया, लेकिन सूत्रों की मानें तो पूर्व क्रिकेटर कोरोना से ही संक्रमित थे। 51 साल के लेग स्पिनर शेख ने 43 फर्स्ट क्लास मैच में 116 विकेट हासिल किए हैं। वे मोइन खान एकेडमी के कोच भी थे। सूत्रों के मुताबिक, शेख को शुगर की बीमारी थी, लेकिन उनके पड़ोसियों ने जानकारी दी कि वे कोरोना से भी संक्रमित थे।

ताैफीक उमर
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज ताैफीक उमर भी कोरोना की चपेट में आए लेकिन उन्होंने नियमों का पालन करते हुए अब खुद को स्वस्थ कर लिया है। उन्होंने खुद को अपने घर में क्वारंटाइन कर लिया है। तौफीक ने तबीयत खराब होने पर खुद का कोरोना टेस्ट कराया और नतीजा पॉजिटिव आया। हालांकि अब वो पूरी तरह से फिट हैं।


Click it and Unblock the Notifications
