For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रवि शास्त्री पर सौरव गांगुली ने लिया बड़ा फैसला, टीम इंडिया के साथ NCA में भी देंगे कोचिंग

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। गुरुवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का दौरा करने के बाद सौरव गांगुली ने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एक नया सिस्टम बनाया जाएगा ताकि मुख्य कोच रवि शास्त्री ज्यादा से ज्यादा समय इसमें बिता सकें। रवि शास्त्री को हाल ही में दोबारा टीम इंडिया की कोचिंग की कमान सौंपी गई जिसके बाद उनका भारतीय टीम के साथ करार 2021 विश्व कप तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में सौरव गांगुली रवि शास्त्री की सेवाओं को भारतीय टीम के साथ-साथ एनसीए की प्रतिभाओं को निखारने के लिये इस्तेमाल करना चाहते हैं। हालांकि यह देखने लायक होगा कि कोच रवि शास्त्री इस मुद्दे पर क्या कहते हैंं। क्योंकि करार की शर्तों के अनुसार रवि शास्त्री 10 करोड़ रुपये के सालाना वेतन पर केवल भारतीय टीम के साथ काम करेंगे।

गौरतलब है कि बीसीसीआई बेंगलुरू में ही एक बड़े भू-भाग पर एक शानदार क्रिकेट एकादमी बना रहा है। गांगुली और अन्य नए सदस्यों ने बुधवार को एनसीए के प्रमख राहुल द्रविड़ और अन्य सदस्यों से मुलाकात की। गांगुली ने एनसीए के अधिकारियों के साथ उस प्रस्तावित भूमि का भी मुआयना किया जहां एनसीए की नई अकादमी बनने वाली है।

और पढ़ें: इन 6 खिलाड़ियों ने क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार पलटा मैच का पासा, जीता मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गुरुवार को कहा कि सीनियर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री को कहा जाएगा कि जब तक वह कोच हैं तब तक वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रतिभाओं को निखारने में ज्यादा योगदान दें।

गांगुली ने कहा, 'हम एक सिस्टम बनाना चाहते हैं, रवि जब तक कोच हैं तब तक वह वहां अधिक से अधिक समय बिता सकते हैं। राहुल यहां पर है। हम यहां पर एक अच्छा सेंटर बनाने की कोशिश करेंगे।'

गांगुली ने कहा कि शास्त्री कोच के तौर पर अच्छा कर रहे हैं हालांकि भारतीयों को वैश्विक टूर्नमेंट की अंतिम बाधा नहीं कर पाने की समस्या को दूर करने की जरूरत है।

और पढ़ें: पाकिस्तान की तरफ से जिसने जीते सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच, वो टेस्ट में साबित हुआ फिसड्डी

उन्होंने कहा, 'उन्होंने टीम के साथ अच्छा किया है। वह अगले दो वर्षों तक हमारे साथ रहेंगे। जैसा कि मैंने कहा कि भारत को एक विश्व (आईसीसी) टूर्नमेंट जीतने की जरूरत है। उनमें काबिलियत है।'

गांगुली ने अपने एनसीए दौरे को लेकर कहा, 'वह एनसीए के प्रमुख हैं। वास्तव में मैं जानना चाहता था कि एनसीए कैसे काम करता हैं। हम एक नई एनसीए बना रहे हैं। मैं उन सभी से अलग-अलग मिला हूं। मुझे लगता है कि वे एनसीए में काफी काम करते हैं।'

और पढ़ें: IND vs BAN: रोहित शर्मा ने बताया कैसे पास करेंगे ईडन गार्डन्स का पिंक बॉल 'टेस्ट'

गांगुली ने कहा, 'वे 2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में पहुंचे थे जिसमें वे पाकिस्तान से हार गए और फिर वे विश्व कप सेमीफाइनल में हार गए। यह टीम अच्छी है और उसे सिर्फ अंतिम बाधा पार करने की जरूरत है।'

Story first published: Friday, November 1, 2019, 13:37 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+