For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चहल की 'धुनाई' पर युवराज से 6 छक्के खाने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया मजेदार जवाब

नई दिल्ली। 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह इस बार आईपीएल का 12वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने दूसरे मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ कोई बड़ी पारी तो नहीं खेली, लेकिन जितनी भी रही, दिल जीतने वाली रही। क्रिकेट फैंस को युवी का पुराना रंग तब देखने को मिला था जब उन्होंनें युजवेंद्र चहल को लगातार 3 छक्के लगा दिए थे। मैच के बाद चहल ने युवी से छक्के खाने के बाद अपनी फीलिंग शेयर करते हुए कहा था कि मैं स्टुअर्ट ब्राॅर्ड की तरह महसूस कर रहा था। चहल की इस बात का जवाब अब ब्राॅर्ड ने बड़े ही मजेदार तरीके से दिया है।

दिया ये जवाब

दिया ये जवाब

दरअसल, आईपीएल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर चहल का यह बयान अपलोड किया गया। जिसका जवाब ब्राॅड ने देते हुए कहा, 'मैं आशा करता हूं कि वह(चहल) 10 साल बाद टेस्ट में 437 विकेट लेकर मेरी तरह महसूस करे।' ब्राॅड ने इस जवाब के साथ चहल के आगे चुनाैती भी रख दी है। चहल टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं, वही ब्राॅड अपने 126 टेस्ट मैचों में 437 विकेट झटक चुके हैं।

डेविड वार्नर पर बैन चाहते थे ऑस्ट्रेलियाई टीम के ये चार गेंदबाज, दी थी मैच न खेलने की धमकी

युवी ने लगाए थे ब्राॅड को 6 छक्के

युवी ने लगाए थे ब्राॅड को 6 छक्के

ब्राॅड को 2007 में हुए टी20 विश्व कप में युवी से एक ओवर में लगातार 6 छक्के पड़े थे। इसी के साथ युवी के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार 6 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ था, जो आज भी कायम है। वहीं युवी ने आईपीएल में भी इस किस्से को उस दाैरान दोहराने की कोशिश की थी जब चहल उनकी रेंज में आए। मुंबई के लिए मैच का 14 ओवर चहल फेंकने आए। युवराज ने उनकी पहली ही गेंद पर ओवर डीप मिड विकेट की ओर 80 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद चहल ने विकेट के बीच फेंकने की कोशिश की, जिसे एक बार फिर युवराज ने स्टेट में 6 रनों के लिए भेज दिया। इस छक्के की लंबाई 83 मीटर रही।

RCB vs MI : कोहली ने कमरे में घुसकर अंपायर को दी 'गाली' और कह दी बड़ी बात

फिर से यही कारनामा दोहराने चले थे युवी

फिर से यही कारनामा दोहराने चले थे युवी

पूरा स्टेडियम युवराज के लगाचार 2 छक्के देखने के बाद खुशी से झूम उठा था। वहीं युवराज भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ क्रीज पर डटे थे। चहल ने अब तीसरी गेंद बाहर की ओर रखी, लेकिन युवराज ने इसे भी उठाकर लांन्ग आन की ओर 6 रनो के लिए भेज दिया। चाैथी गेंद को भी युवराज ने बाहर भेजने का प्रयास किया लेकिन वह कैच आउट हो गए। ऐसा लग रहा था कि युवराज फिर से लगातार 6 छक्के लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने लगातार 3 छक्के जड़कर भी फैंस का दिल जीत लिया है। युवराज ने 12 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपैटिल्स के खिलाफ 35 गेंदों में शानदार 53 रनों की पारी खेली थी, जिसमें पांच चाैके व तीन छक्के शामिल थे।

IPL 2019 : जब युवराज ने की चहल की धुनाई, तीन गेंदों पर जड़ दिए लगातार 3 छक्के

Story first published: Saturday, March 30, 2019, 17:27 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+