For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेविड वार्नर पर बैन चाहते थे ऑस्ट्रेलियाई टीम के ये चार गेंदबाज, दी थी मैच न खेलने की धमकी

नई दिल्ली। स्टीव स्मिथ और डेविड वाॅर्नर पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट द्वारा लगाया गया एक साल का बैन अब समाप्त हो चुका है। दोनों अब फिर से अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं। सीए प्रमुख ने इन दोनों की वापसी पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि वह विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम के साथ पहले जैसा अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्मिथ-वाॅर्नर के लिए एक साल बेहद दुखों भरा रहा। जब उनपर बाॅल टेंपरिंग के आरोप लगे थे तो उनकी ही टीम के चार गेंदबाजों ने यह आवाज उठा दी थी कि अगर ये दोनों खिलाड़ी खेलते हैं तो फिर वो नहीं खेलेंगे।

4 साथी चाहते थे बैन

4 साथी चाहते थे बैन

सीए प्रमुख केविन रॉबर्ट्स ने खुलासा किया कि जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में स्मिथ-वाॅर्नर बाॅल टेंपरिंग के मामले में फंसे थे तो उनके ही 4 साथियों ने इनपर बैन लगाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि ये चार गेंदबाज फैसला कर चुके थे कि अगर स्मिथ-वाॅर्नर पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह चाैथा टेस्ट नहीं खेलेंगे।

हार्दिक पांड्या ने जड़ दिया IPL 2019 का सबसे लंबा छक्का, देखें वीडियो

पूरी हुई तीनों की सजा

पूरी हुई तीनों की सजा

सूत्रों के अनुसार यह चार गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन थे। इन चारों ने स्मिथ-वाॅर्नर को बैन करने की मांग की थी। प्रमुख ने कहा, हम वॉर्नर, स्मिथ और कैमरन की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं और स्पोटर्स स्टाफ भी इसमें शामिल है ताकि टीम में फिर से सामंजस्य पैदा किया जा सके। एक टीम में आप सब दोस्त नहीं हो सकते लेकिन एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीनों क्रिकेटरों ने अपनी गलतियों के लिए काफी सजा भुगत ली है।

RCB vs MI : कोहली ने कमरे में घुसकर अंपायर को दी 'गाली' और कह दी बड़ी बात

वाॅर्नर का चल रहा है बल्ला

वाॅर्नर का चल रहा है बल्ला

बता दें कि ये दोनों खिलाड़ी अब आईपीएल में खेल रहे हैं। वाॅर्नर हैदराबाद के लिए ओपिंग कर रहे हैं तो स्मिथ राजस्थान के मिडिल ऑर्डर में भूमिका निभा रहे हैं। वाॅर्नर का बल्ला बैन पूरा होने के बाद खूब आग उगल रहा है। वाॅर्नर ने अभी तक खेले 2 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 154 रन बना लिए हैं।

VIDEO: बाउंड्री पर धवल कुलकर्णी ने पकड़ा असंभव कैच, देख बल्लेबाज रह गया हैरान

Story first published: Saturday, March 30, 2019, 14:14 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+