
अंपायर को दी धमकी
खबरों के अनुसार, प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद कोहली गुस्से में अंपायर रवि के कमरे में घुस गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया। कोहली ने अंपायर को सीधी धमकी देते हुए कहा कि अगर उनपर कोई कार्रवाई की जाती है तो उन्हें कोई परवाह नहीं है। हालांकि, अंपायर मनु नायर ने इस बात को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह झूठी खबर फैलाई गई है कि कोहली रवि के कमरे में गए।
डेविड वार्नर पर बैन चाहते थे ऑस्ट्रेलियाई टीम के ये चार गेंदबाज, दी थी मैच न खेलने की धमकी

आखिरी गेंद थी नो बाॅल
बता दें कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में बेंगलुरू ने करारा जवाब दिया, लेकिन अंतिम ओवर में उन्हें जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। मलिंगा को पहली गेंद पर छक्का पड़ गया। वहीं अगली 4 गेदों में 4 रन आए। ऐसे में आखिरी गेंद पर अब बेंगलुरू को 7 रन चाहिए थे। सामने शिवम दुबे थे। मलिंगा की आखिरी गेंद पर दुबे रन नहीं ले सके। इसी के साथ टीम 6 रनों से मैच हार गई, लेकिन मैच के कुछ ही देर बाद देखा गया कि मलिंगा ने नो बाॅल फेंकी थी। बस फिर क्या था। कोहली ने इसके बाद इसी को हार का कारण बता दिया और अंपायंर पर सवाल उठा दिए।
VIDEO: बाउंड्री पर धवल कुलकर्णी ने पकड़ा असंभव कैच, देख बल्लेबाज रह गया हैरान

कोहली पहले भी निकाल चुके थे भड़ास
मैच के बाद कोहली ने बयान देते हुए अंपायर पर भड़ास निकालते हुए कहा था कि हम आईपीएल जैसे बड़े स्तर पर मैच खेल रहे हैं, ना कि कोई क्लब मैच खेल रहे थे। अंपायर को अपनी आंखे खोलकर रखनी चाहिए थी। अगर मैच आखिरी मोड़ पर है तो अंपायर को अधिक सावधान होना चाहिए। इसके अलावा कोहली ने कहा कि आखिरी ओवर हमारे लिए खराब साबित हुए। एबी डीविलियर्स के अलावा अन्य बल्लेबाज भी अच्छा कर सकते थे। हमे डेथ ओवरों में होशियार रहने की जरूरत है। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे सीख लेने की जरूरत है।
हार्दिक पांड्या ने जड़ दिया IPL 2019 का सबसे लंबा छक्का, देखें वीडियो


Click it and Unblock the Notifications
