Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कनेरिया मामले पर मदन लाल का बयान- पाक में हिंदू खिलाड़ी होते हैं भारत की तरफ आकर्षित

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया के साथ हिंदू होने के नाते अपनी ही टीम के साथियों द्वारा हुए भेदभाव के खुलासे के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने इस संबंध में बात की है। भारत के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने शुक्रवार को टिप्पणी करते हुए कहा कि पाकिस्तान टीम में हिंदू खिलाड़ी भारत की ओर आकर्षित होते हैं।

मदन लाल ने यह भी कहा कि शिक्षा की कमी ही भारतीय और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच एक बड़ा अंतर है। पूर्व क्रिकेटर ने अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान कनेरिया के साथ हुए कथित भेदभाव पर भी दुख व्यक्त किया। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर द्वारा पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम में कनेरिया के साथ किए गए व्यवहार के बारे में खुलासे के बाद लाल की टिप्पणी आई है।

शोएब अख्तर के खुलासे पर मदल लाल का बयान

शोएब अख्तर के खुलासे पर मदल लाल का बयान

पाकिस्तानी पेसर अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों ने कनेरिया के साथ खाना खाने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि वह हिंदू था।

हिंदू होने के नाते हुए गलत बर्ताव पर कनेरिया ने कहा- इंजमाम ने हमेशा मुझे सपोर्ट किया

मदन लाल ने इस बारे में एएनआई से बात करते हुए कहा, "क्रिकेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सिर्फ दो हिंदू हुए हैं। मैंने देखा है कि जब भी हिंदू खिलाड़ी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो वे हमारी ओर अधिक आकर्षित होते हैं, उन्हें हमसे बात करना पसंद है। मैंने पाकिस्तान का दौरा किया है, मैंने उस देश में हिंदुओं को देखा है। स्पष्ट रूप से वहां की चीजें यहां से अलग थी। "

"भारत-पाक में शिक्षा की कमी मुख्य अंतर"

उन्होंने कहा, "टीम के साथी के रूप में, आपको एक-दूसरे का समर्थन करने की जरूरत है। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच अंतर शिक्षा की कमी है। दोनों देशों के खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन शिक्षा की कमी मुख्य अंतर है।"

लाल ने यह भी कहा कि इस तरह के उदाहरण भारतीय ड्रेसिंग रूम में कभी नहीं हो सकते ।उन्होंने कनेरिया के साथ हुई घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण" माना।

हिंदू होने के कारण दानिश कनेरिया के साथ पाक खिलाड़ियों ने किया बुरा बर्ताव: शोएब अख्तर

"सबसे पहले, मैं कहूंगा कि शोएब अख्तर ने जो भी कहा है, वह सही है क्योंकि उन्होंने टीम में कनेरिया के साथ खेला था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है अगर ऐसा हुआ है, क्योंकि कनेरिया पाकिस्तान से खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं। ये बातें सुनकर अच्छा नहीं लगा।

"भारत के ड्रेसिंग रूम में, विभिन्न धर्मों के खिलाड़ियों ने हमारी टीम का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन यहां कभी ऐसा नहीं हुआ है," उन्होंने कहा।

कनेरिया कर चुके हैं मार्मिक अपील

कनेरिया कर चुके हैं मार्मिक अपील

कनेरिया ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें इस खिलाड़ी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से आग्रह किया कि वे मौजूदा स्थिति से बाहर निकलने में उनकी मदद करें।

बयान में लिखा गया था- "मेरा जीवन अच्छी स्थिति में नहीं है और मैंने अपने मुद्दों को हल करने के लिए पाकिस्तान और दुनिया भर में कई व्यक्तियों से संपर्क किया। फिर भी, मुझे कोई मदद नहीं मिली है। हालांकि पाकिस्तान के कई क्रिकेटरों के मुद्दों को सुलझा लिया गया है। मैंने पाकिस्तान के लिए हरसंभव तरीके से एक क्रिकेटर के रूप बेस्ट दिया और मुझे इस पर बहुत गर्व है। और जरूरत के समय में, मैं उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान के लोग मदद करेंगे।

कनेरिया के बयान में आगे लिखा गया है, "प्रधानमंत्री इमरान खान, पाकिस्तान और अन्य देशों के क्रिकेट प्रशासकों सहित पाकिस्तान के सभी दिग्गज खिलाड़ियों के समर्थन की जरूरत है। कृपया आगे आएं और मेरी मदद करें।"

पाकिस्तान ने की फ्लॉप होने की बात, अब ऑस्ट्रेलिया ने दिया 'सुपर सीरीज' पर ये जवाब

कनेरिया की इस अपील पर टिप्पणी करते हुए लाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक को अपनी बेहतर स्थिति लाने के लिए दूसरों की मदद लेनी होगी।

पाक से खेलने वाले केवल दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं कनेरिया

पाक से खेलने वाले केवल दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं कनेरिया

लाल ने कहा, "खेल हमें खेल की भावना सिखाते हैं। जब आप एक साथ खेल रहे होते हैं तो टीम सबसे बड़ी चीज होती है। एक खिलाड़ी के लिए तब बने रहना बहुत मुश्किल होता है जब वह जानता है कि ड्रेसिंग रूम में उसके साथ अलग तरह से व्यवहार होगा।"

"यह थोड़ा दुखद है कि कनेरिया को अन्य क्रिकेटरों से मदद लेनी है। लेकिन उनकी मदद करना महत्वपूर्ण है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। कल जब मैंने यह सब सुना तो मुझे बहुत दुख हुआ। हमारे पास ऐसा स्वभाव नहीं है, हम एक खिलाड़ी के साथ ऐसा करने के बारे में कभी भी नहीं सोचते। "

39 वर्षीय कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट खेले थे जिसमें 261 विकेट चटकाए और अनिल दलपत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में शामिल होने वाले वे दूसरे हिंदू हैं।

Story first published: Friday, December 27, 2019, 15:16 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+