Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस बच्ची को लेकर शिखर-विराट ने लिखा कुछ ऐसा, आप भी हो जाएंगे इमोशनल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में एक बच्ची को उसकी मां गिनती सिखा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो औरत बच्ची को डांट फटकार के पढ़ा रही है। बच्ची कई बार अपनी मां से अनुरोध भी करती है कि वह उसे प्यार से पढ़ाए लेकिन इसके बावजूद महिला उसे थप्पड़ मारकर पढ़ा रही है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली ने शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखी है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर वही वीडियो शेयर कर अपनी 'मन की बात' लिखी है। मां द्वारा बच्ची का पढ़ाए जाने के तरीके को लेकर शिखर धवन ने सवाल उठाए हैं।

धवन ने लिखा है- "अब तक मैंने जितने भी वीडियो देखे हैं, उनमें से यह सबसे ज्यादा परेशान करने वाला है। पैरेंट के तौर पर हमारा यह विशेषाधिकार है कि हम अपने बच्चों को आगे बढ़ाएं। मुझे बहुत बुरा लगा कि वह महिला भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से बच्ची को प्रताड़ित (गाली) कर रही है, ताकि वह जल्दी ही 5 तक की गिनती सीख जाए।"

धवन ने आगे लिखा- "जीवन एक चक्र की तरह है और मैं प्रार्थना करता हूं कि यह खूबसूरत छोटी लड़की एक दिन मजबूत महिला बनकर निकले! क्या होगा जब यह बच्ची बड़ी हो जाएगी, और यह महिला बूढ़ी हो जाएगी। तब इसी छोटी लड़की की मर्जी चलेगी! तब क्या उससे थप्पड़ मारने की उम्मीद की जा सकती है। इस महिला को जवाबदेह होना चाहिए। वह महिला इस पृथ्वी पर सबसे कायर और कमजोर इंसान है। जो इस अबोध बच्ची पर अपना प्रभाव जमा रही है। खेल-खेल में बच्चे का पढ़ाया जाना चाहिए न कि डरा और धमका कर। शिक्षा बहुत जरूरी है, लेकिन यह बच्चे की आत्मा के मूल्य पर नहीं हो।"

धवन के अलावा कैप्टन कोहली ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "बच्ची के दर्द और क्रोध का ख्याल नहीं रखा गया। पढ़ाने के 'इगो' का इतना जोर है कि इसके आगे दयाभाव दिखता ही नहीं। बच्चे को कभी भी धमकाकर सिखाया नहीं जा सकता। यह चौंकाने वाला है।"

आपको बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है। ज्यादातर लोग उस महिला के पढ़ाने के तरीके को गलत बताते हुए आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों को जोर जबरदस्ती करके नहीं पढ़ाना चाहिए। बच्चे मासूम होते हैं उन्हें प्यार से पढ़ाना चाहिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+