For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वनडे सीरीज हारे, फिर भी कोहली इस बात को लेकर दिखे बेहद खुश

नई दिल्ली। पांच टी20 मैचों की सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर वनडे सीरीज में दवाब नहीं डाल सकी। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 22 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना ली। हालांकि ऑकलैंड में हुआ यह मैच काफी दिलचस्प रहा। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन मध्यक्रम से हुई थोड़ी गलतियों के कारण मैच हाथ से निकल गया। हालांकि इस हार के बावजूद कप्तान विराट कोहली बेहद खुश दिखे हैं।

कोहली ने मैच के बाद निचले क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नवदीप सैनी की बेहद प्रशंसा की। यहां तक कि उन्होंने खिलाड़ियों को उनसे कुछ सीखने की सलाह भी दी। कोहली ने कहा, ''अभी तक हुए दोनों मैच फैंस के लिए अच्छे रहे। मैं बेहद खुश हूं जिस तरीके से हमने मैच खत्म किया। हम एक समय जल्द ही मैच से बाहर होते दिख रहे थे लेकिन दूसरे हाफ में हमारे बल्लेबाजों ने कमबैक किया।''

कोहली ने आगे कहा कि हमारे बल्लेबाजों ने संघर्ष किया लेकिन नवदीप सैनी व रविंद्र जडेजा ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। श्रेयस अय्यर ने भी। टेस्ट, टी20 में तो सही है लेकिन वनडे में उन खिलाड़ियों की तलाश है जो दवाब के समय खेल सके। हालांकि हम सबकुछ नहीं हारे। हमने अथपूर्ण क्रिकेट खेला। परिणाम के बारे में ज्यादा टेंशन नहीं। इस साल टेस्ट और टी 20 मैचों के मुकाबले वनडे मैच ज्यादा मायने नहीं रखता है। यह मैच एक अच्छी लड़ाई की तरह खत्म हुआ है।'' उन्होंने आगे कहा कि हम नहीं जानते कि कैसे सैनी ने बैट के साथ अच्छा किया, अगर निचले क्रम के खिलाड़ी अच्छा करते हैं तो फिर मध्यक्रम को इनसे कुछ सीखने की जरूरत है।''

बता दें कि जीत के लिए मिले 274 रनों का पीछा करते हुए भारत की पारी 48.3 ओवरों में 251 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और विकेट गिरने का जो सिलसिला जारी रहा वह तब रुका जब जडेजा और सैनी ने एक सनसनीखेज पार्टनर्शिप की लेकिन सैनी के बोल्ड होने के बाद भारतीय यह अर्धशतकीय साझेदारी भी ध्वस्त हो गई। भारत की ओर से जडेजा (55) और श्रेयस अय्यर (52) ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि सैनी ने निचले क्रम पर 45 रनों का योगदान दिया। जडेजा और सैनी के बीच 8वें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी ने मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा लेकिन जीत अततः कीवियों को नसीब हुई। न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी की और हमिश बेनेट, टिम साउदी, काईल जेमीसन और कॉलिन डि ग्रैंडहोम को 2-2 विकेट मिले जबकि एक विकेट जेम्स नीशन को मिला।

Story first published: Saturday, February 8, 2020, 17:17 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+