जुलाई की इस तारीख को पैदा होने वाला शख्स बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान!
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेद्र सहवाग जब मैदान में उतरते थे तब भी उनका अंदाज अलग होता था और आज जब वो क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं तो भी उनका अंदाज और खिलाड़ियों से बेहद अलग है। खेल जगत की कोई भी बात हो वीरू अपनी प्रतिक्रिया न दें ऐसा भला कहां हो सकता है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से वीरू सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं। अक्सर उनके ट्विट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं और लोग उन्हें खासा पसंद भी करते हैं। ऐसे में हाल में भी उनका एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल 7 जुलाई महेंद्र सिंह धौनी का जन्मदिन, 8 जुलाई सौरव गांगुली का जन्मदिन और 10 जुलाई सुनील गावस्कर का जन्मदिन होता है, ऐसे में वीरू ने एक मजेदार ट्वीट किया है।
|
सहवाग ने बताई मजेदार वजह
वीरेंद्र सहवाग ने ट्विट कर बताया कि 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है, वहीं 8 जुलाई को दादा यानी की सौरव गांगुली का जन्मदिन है, बीच में 9 तारीख मिसिंग है और फिर 10 को दिग्गज सुनील गावस्कर का जन्मदिन है। खास बात है कि तीनों भारत के कप्तान रहे हैं ऐसे में सहवाग ने की इस तारीख को पैदा होने वाला भारत का अगला कप्तान होगा। उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा कि जुलाई में पैदा हो और भारत के कप्तान बन जाओ।
|
यूजर ने सहवाग के बारे में कहा ऐसा
सहवाग के इस ट्विट को रिट्वीट करते हुए एक यूजर ने सहवाग के इस अंदाज पर लिखा कि मई में पैदा हो और सहवाग के ट्वीट का मजा लो। दरअसल सहवाग का जन्म मई महीने में हुआ था जो सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहते हैं।
|
बताया खुद को कप्तान
सहवाग के इस मैसेज पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि मेरा जन्म 9 जुलाई को हुआ है और मैं उत्तर प्रदेश में अंडर-17 के लिए खेलता भी हूं। ऐसे में मैं भारतीय कप्तान बनूंगा।
गौरतलब हो कि सहवाग सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी बात मजेदार ढंग से रखते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
