नकली पासपोर्ट रखने के चक्कर में फंसा ब्राजील को विश्व कप जिताने वाला स्टार फुटबॉलर

नई दिल्ली। ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी और विश्व कप विजेता रोनाल्डिन्हो को उनके भाई रोबटरे एसिस के साथ जाली पासपोर्ट रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्राजील के इस स्टार फुटबॉलर ने जैसे ही पराग्वे में प्रवेश किया उन्हें जाली पासपोर्ट रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। रोनाल्डिन्हों इस वक्त पराग्वे की राजधानी असुसियोन के एक होटल में ठहरे हुए थे जहां पर दोनों भाइयों को एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है, फिलहाल स्थानीय प्रशासन न्यायिक जांच में जुटा हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 39 साल के रोनाल्डिन्हो और एसिस (49) को राजधानी से 15 किलोमीटर दूर स्थित रेजार्ट याच एंड गोल्फ क्लब से गिरफ्तार किया गया।

और पढ़ें: करोड़ों में बिके इस खिलाड़ी ने IPL में खेलने से किया इंकार, दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका

वहीं इस पूरे मामले पर पराग्वे के आंतरिक मंत्री युस्लाइड्स असेवेडो ने कहा है कि व्यक्ति कितना भी बड़ा या मशहूर क्यों न हो उसे कानून का सम्मान करना चाहिये। हालांकि वह खुद रोनाल्डिन्हो के बड़े फैन हैं और उनका सम्मान करते हैं।

पराग्वे और ब्राजील की मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि गिफ्तारी के बाद से रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को होटल में ही नजरबंद रखा गया है।

और पढ़ें: BAN vs ZIM: 3 दिन भी नहीं टिक सका तमीम इकबाल का यह रिकॉर्ड, लिटन दास ने तोड़ा

खेल वेबसाइट ईएसपीएल ब्राजील ने पराग्वे के गृह मंत्री के हवाले से लिखा, 'रोनाल्डो और उनके भाई को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्हें सिर्फ जांच के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में पड़ताल के बाद फैसला लिया जाएगा कि उन्हें गिरफ्तार करना है या नहीं।'

उन्होंने कहा,'रोनाल्डिन्हो और उनके भाई जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। दोनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, उसी ने इन्हें फंसाया है।'

और पढ़ें: Women's T20 World Cup: इन भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने से डर रहे कंगारू, कहा- खेलना पसंद नहीं

गौरतलब है कि रोनाल्डिन्हो और उनके भाई बुधवार को पराग्वे में आयोजित एक चिल्ड्रेन चैरिटी कैम्पेन में हिस्सा लेने के लिये पहुंचे थे जहां पर इस दिग्गज फुटबॉलर को अपने करियर पर आधारित किताब का भी प्रचार करना था। आपको बता दें कि रोनाल्डिन्हों ने अपने फुटबॉल करियर में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी), बार्सिलोना और मिलान जैसे क्लब की तरफ से खेला है।

Story first published: Saturday, March 7, 2020, 9:05 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+