Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Coronavirus: घर से दूर फंसा कीवी क्रिकेटर, वापस जाने के लिये लोगों से मांग रहे पैसे

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस के कहर के चलते कई देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया है जिसके चलते जो व्यक्ति जहां है, वह वहीं पर फंसा हुआ है। ऐसे में ही न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज इयान ओ ब्रायन इस समय अपने घर से दूर हैं और परिवार से मिलने के लिये सोशल मीडिया पर लोगों से चंदा मांग रहे हैं ताकि वह अपने परिवार वालों से मिल सकें। कीवी टीम का यह पूर्व खिलाड़ी ब्रिटेन में रहने वाले अपने परिवार से मिलना चाहता हैं, इसको लेकर उन्होंने ट्विटर पर एक कैंपेन शुरु किया है।

और पढ़ें: विराट कोहली या एमएस धोनी कौन है बेस्ट, शाहिद कपूर के जवाब ने जीता फैन्स का दिल

ब्रायन का कहना है कि अगर कोई उन्हें पैसा देता है तो वो वीडियो कॉल के जरिये क्रिकेट के खेल पर बात करने को तैयार है और वह इस पैसे का इस्तेमाल अपने परिवार से मिलने के लिये जाने में कर सकेंगे। न्यूजीलैंड के लिये 22 टेस्ट और 10 वनडे मैच खेल चुके इयान ओ ब्रायन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

इयान ने ट्वीट में लिखा, 'ठीक है, मैं इसलिए पैसा इकट्ठा कर रहा हूं ताकि मैं ग्रेट ब्रिटेन में रह रहे अपने परिवार से मिलने जा सकूं। मेरे पास एक उपाय है। अगर कोई 20 मिनट स्काइप पर क्रिकेट, राजनीति, मानसिक स्वास्थ, सचिन आदि पर बात करना चाहता है तो मैं कर सकता हूं और इसके लिए आप मुझे कुछ डॉलर दे सकते हैं।'

और पढ़ें: ब्रेट ली ने बताया कैसे जसप्रीत बुमराह को मिल सकती है गेंदबाजी में पुरानी धार

गौरतलब है कि जैसे ही कोरोनावायरस ने तेजी से फैलना शुरु किया वैसे ही इयान अपने परिवार से मिलने के लिये वापस घर जाने के लिये रास्ता तलाश रहे हैं, लेकिन पैसों की कमी होने की वजह से वह जा नहीं पा रहे हैं।

स्टाफ डॉट को डॉट एनजेड ने इयान के हवाले से लिखा, 'मेरे लिए चिंता का विषय मेरी पत्नी है जिसे फेंफड़ों में परेशानी है। अगर उन्हें किसी तरह का सीने का संक्रमण होता है तो परेशानी हो जाएगी। वायरस उन्हें खत्म कर सकता है। उनके पास दो बच्चे हैं और उनकी मां 80 साल की है। मैं उनसे दबाव खत्म करना चाहता हूं।'

और पढ़ें: यह हैंं भारतीय क्रिकेट इतिहास के 3 बेस्ट फील्डर्स का नाम, हर्षा भोगले ने जारी की लिस्ट

आपको बता दें कि इयान इस वक्त न्यूजीलैंड में फंसे हुए हैं और सरकार की ओर से पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है और देश से अंदर-बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

Story first published: Friday, March 27, 2020, 14:25 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+