Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस खेल में मेसी-रोनाल्डो को धूल चटा सकते हैं फुटबॉलर सुनील छेत्री, बताया पसंदीदा IPL टीम का नाम

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री इन दिनों कोरोना वायरस के कहर के चलते एकांतवास कर रहे हैं और लोगों को भी इस बीमारी से बचने के लिये घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने सुनील छेत्री से बात करते हुए सवाल पूछा कि फुटबॉल को छोड़कर दुनिया में ऐसा कौन सा खेल है जिसमें आप रोनाल्डो और लियोनल मेस्सी को हरा सकते हैं।

इस सवाल पर भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने मजेदार जवाब देते हुए कि उन्हें लगता है कि वह कैरम के खेल में फुटबॉल के इन दो दिग्गज खिलाड़ियों लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को धूल चटा सकते हैं।

और पढ़ें: कोरोना वायरस का कहर: FIH ने 17 मई तक रद्द किये प्रो लीग मैच, भारतीय टीम पर भी असर

सुनील छेत्री ने लिखा,'मैं बहुत विश्वास के साथ यह मान रहा हूं कि यह दोनों कैरम में सबसे बुरे होंगे। मुझे लगता है कि मैं कैरम में उन्हें हरा सकता हूं।'

गौरलतब है कि सुनील छेत्री भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं जबकि विश्व में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम है जबकि सुनील छेत्री 72 गोल के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वहीं लियोनेल मेसी 70 गोल के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

और पढ़ें: COVID-19: मैरी कॉम पर लगा लापरवाही का आरोप, तोड़ा WHO का बड़ा नियम

35 साल के छेत्री ने कहा कि वह जानते हैं कि वह अब ज्यादा दिन तक भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे। वह तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस के कारण अपनी पत्नी सोनम के साथ पिछले पांच दिन से घर में ही बंद हैं।

उन्होंने कहा, 'मैंने और मेरी पत्नी ने बीते पांच दिन से अपने आप को कमरे में बंद कर रखा है। हमें बाबर्ची और घर में काम करने के लिए आदमी दिए गए हैं। इसलिए इस समय हम दोनों काम साझा कर रहे हैं और खाना बना रहे हैं।'

और पढ़ें: जावेद मियांदाद ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी को करते हैं सबसे ज्यादा पसंद, बताई खूबियां

छेत्री ने कहा कि अगर उन्हें किसी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम से खेलने का मौका मिलेगा तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलना पसंद करेंगे क्योंकि इस टीम के कप्तान उनके अच्छे दोस्त विराट कोहली हैं।

उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मैं बेंगलुरू का लड़का हूं। यह आपके सवाल का जवाब है।'

Story first published: Sunday, March 22, 2020, 15:33 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+