Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल जगत पर भी कोरोना वायरस का कहर जारी, अब अजलान शाह कप का आयोजन हुआ रद्द

नई दिल्ली। दुनिया भर में कहर बरसाने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण से अब खेल जगत भी प्रभावित होता नजर आ रहा है। इस वायरस के संक्रमण के तेजी से फैलने के खतरे को देखते हुए एशियाई देशों के बीच होने वाले बहुप्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट अजलान शाह हॉकी कप के आयोजन को टाल दिया गया है। पहले यह टूर्नामेंट अप्रैल में आयोजित किया जाना था लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए इसे सितंबर तक के लिये टाल दिया गया है। आयोजकों ने सोमवार को इस टूर्नामेंट के आयोजन की तारीख को आगे बढ़ाने की बात करते हुए बयान जारी किया।

आयोजकों ने बताया कि पहले अजलान शाह कप का आयोजन मलेशिया के इपोह में 11 से 18 अप्रैल तक होना था लेकिन अब यह टूर्नामेंट 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक आयोजित कराया जायेगा।

और पढ़ें: Womens T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची यह 4 टीमें, जानें भारत से होगा किसका मुकाबला

इससे पहले कतर की राजधानी दोहा में 8 मार्च से शुरु होने वाले मोटोजीपी सीजन की पहली रेस को कोरोना वायरस के खतरे के चलते ही रद्द कर दिया गया था। इंटरनेशनल मोटरसाइक्लिंग फेडरेशन (आईएमएफ) ने एक बयान में कहा, 'इटली, कतर सहित कई देशों के बीच यात्रा प्रतिबंधों के कारण लोसैल सर्किट पर होने वाली रेस नहीं होगी।'

हालांकि, आईएमएफ ने कहा कि मोटो2 और मोटो3 विश्व चैंपियनशिप रेस तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी और इसके लिए सभी टीमों के राइडर्स पहले ही आयोजनस्थल पर पहुंच चुके हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: वीवीएस लक्ष्मण ने बताया क्यों फ्लॉप हो रहे हैं विराट कोहली, कहा- लौट आई है पुरानी आदत

वहीं क्रिकेट में भी बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने भी कोरोना वायरस के डर को देखते हुए एशिया कप के आयोजन से संबंधित होने वाली एसीसी की बैठक में भाग लेने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कि घातक कोरोना वायरस के चलते खेल जगत में अब तक कई खेल प्रतियोगिताएं रद्द, स्थगित या स्थानांतिरत की जा चुकी हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: टेलएंडर की तरह खेले अजिंक्य रहाणे, बैटिंग से नाराज हरभजन ने जानें और क्या कहा

इस वायरस के चलते अब तक पूरी दुनिया में करीब 86,000 लोग प्रभावित हुए हैं और जबकि संक्रमण के चलते करीब तीन हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

Story first published: Wednesday, March 4, 2020, 12:05 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+