For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

World Boxing Championships: अपनी डेब्यू सीरीज के क्वार्टर फाइनल में पहुंची मंजू रानी

नई दिल्ली। रूस में जारी साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप से भारत के लिए अच्छी खबर है। भारत की मंजू रानी ने सोमवार को यहां अंतिम 16 के मुकाबले में आसान जीत के साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के कवार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंजू रानी ने वेनेजुएला की सिडोना रोजस टोयनिस को हराते हुए विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 48 किलोग्राम भारवर्ग में छठी सीड मंजू ने दूसरे दौर के मैच में शुरुआती दबदबे को कायम रखते हुए सिडोना को 5-0 से हराया। विश्व चैंपियनशिप में अपना डेब्यू कर रही मंजू इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने से अब सिर्फ एक जीत दूर हैं।

मंजू को पहले दौर में बाई मिली थी। इस मौका का फायदा उठाते हुए उन्होंने दूसरे दौर में दमदार प्रदर्शन किया और तीसरे दौर में जगह बनाई। मंजू ने इंतजार करने की नीति अपनाई। उनकी कोशिश थी कि सिडोना उनके द्वारा बनाई गई दूरी को कम कर आक्रमण करें। वह अपनी रणनीति में सफल भी रहीं और जब सिडोना ने अंदर आकर आक्रमण किया मंजू ने अपने फुटवर्क और फुर्ती का बेहतरीन इस्तेमाल कर उनके पंचों को जाया जाने दिया और मौका मिलते ही काउंटर पंच पर अंक बटोरे।

और पढ़ें: रोहित शर्मा की तरह ही फेल हुए ये 14 धुरंधर, फिर बने बेहतरीन सलामी बल्लेबाज

शुरुआत में मंजू ज्यादा चहलकदम नहीं कर रहीं थीं, लेकिन मौका पाते ही उन्होंने अपने आफ को अच्छी तरह शिफ्ट किया जिसका फायदा उन्हें मिला।

तीसरे राउंड में मंजू ने शुरुआती मिनटों में यह नीति अपनाई लेकिन अंत में वह करीब जाकर सिडोना पर पंच बरसाने लगीं। उनके कई पंच सही जगह लगे और उनके हिस्से जीत आई।

क्वार्टर फाइनल में हालांकि मंजू की राह आसान नहीं होगी जहां उन्हें पिछली बार की कांस्य पदक विजेता और शीर्ष वरीय दक्षिण कोरिया की किम हयांग मी से 10 अक्टूबर को भिड़ना है।

और पढ़ें: Watch video: जब हरमनप्रीत के लिए रोड्रिगेज और हर्लिन ने गाया खास रैप सॉन्ग, जानें क्यों

मंगलवार को छह बार की चैंपियन एमसी मेरीकोम (51 किग्रा) प्री क्वार्टर में अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड की जुतामस जितपोंग के खिलाफ करेंगी। तीसरी वरीय भारतीय को पहले दौर में बाई मिली है। पूर्व रजत पदक विजेता स्वीटी बूरा 75 किग्रा वर्ग में दूसरी वरीय वेल्स की लारेन प्रिंस से भिड़ेंगी। लारेन यूरोपीय खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और पिछली विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 19:43 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+