For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st T20, IND vs BAN: सिर्फ 5 गेंद खेल रोहित ने छोड़ा विराट कोहली को पीछे, धोनी को भी पछाड़ा

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी पहले टी20 मैच में कप्तान महमदुल्लाह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने काफी हद तक सही साबित किया। भारत के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की लेकिन पहले ही ओवर में भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। रोहित ने 5 गेंद खेलकर 2 चौकों की मदद से 9 रन बनाये लेकिन अपनी इस छोटी सी पारी में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

और पढ़ें: IND vs BAN: चहल टीवी पर दिखे श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे, बताया कौन लगाता है सबसे लंबे छक्के

इतना ही नहीं मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने एमएस धोनी को इस खास मामले में पीछे छोड़ दिया। 20 ओवर के खेल में भारत ने काफी धीमी पारी खेली लेकिन आखिरी के ओवर्स में क्रुणाल पांड्या और वाशिंगटन सुंदर की बदौलत 20 ओवर में 148 रन बना पाने में सफल रही।

विराट कोहली को पीछे छोड़ बनें नंबर 1

विराट कोहली को पीछे छोड़ बनें नंबर 1

रोहित शर्मा ने आज 5 गेंदों पर 9 रन की पारी खेलकर पहले ही ओवर की अंतिम गेंद पर LBW हो गये। इस दौरान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को टी20 इंटरनैशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पछाड़ दिया। विराट कोहली के नाम 72 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 2450 रन दर्ज हैं, जबकि रोहित शर्मा के अब 99 मैचों में 2452 रन हो गए हैं। विराट ने 67 पारियों में 50 के औसत से रन बनाए और 22 अर्धशतक जड़े। वहीं, रोहित के नाम अब तक 4 शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं।

मैदान पर उतरते ही धोनी को पीछे छोड़ा

मैदान पर उतरते ही धोनी को पीछे छोड़ा

रोहित ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैदान पर उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने के मामले में पीछे छोड़ा। अब रोहित के नाम भारत की ओर से सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में एमएस धोनी को पीछे धकेल दिया और अब धोनी भारत के लिए 98 टी20 मैच के साथ सबसे ज्यादा इंटरनैशनल मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों से पीछे हैं रोहित शर्मा

इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों से पीछे हैं रोहित शर्मा

साल 2007 में वर्ल्‍ड टी20 में इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच से अंतरराष्‍ट्रीय टी20 में डेब्‍यू करने वाले रोहित हालांकि सबसे ज्यादा टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने के मामले में ओवरऑल तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे पाकिस्‍तान के शोएब मलिक (111) और शाहिद अफरीदी (99) हैं।

Story first published: Sunday, November 3, 2019, 20:51 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+