
RCB के पास है अच्छे भारतीय खिलाड़ी
आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें तो कोई भी टीम तभी खिताब जीत सकी है जब उसके टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के पास इस सीजन कई अच्छे भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। आरसीबी के पास इस साल शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी जैसे भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। यह सभी खिलाड़ी मौजूदा समय में टीम के लिये खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं आरसीबी ने शिमरॉन हेटमायर और कॉलिन डी ग्रैंडहोम जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर भारतीय युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है जो कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल रहे हैं।

RCB के पास हैं कई पावर हिटर
आईपीएल के इतिहास में पावर हिटिंग बल्लेबाजी की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हर सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि इस टीम में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के अलावा कोई भी और खिलाड़ी लगातार रन बनाने में नाकाम रहा है। आईपीएल के पिछले 4 सीजन की बात करें तो विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी ने एक सीजन में 400 रन नहीं बनाए।
आरसीबी ने इसको लेकर नीलामी के दौरान कुछ ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है जो टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालने का दम रखते हैं। आरसीबी की टीम ने एरॉन फिंच और जोश फिलिप जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

संतुलित गेंदबाजी दिलाएगी आरसीबी को ख़िताब
आईपीएल के इतिहास की बात करें तो आरसीबी की टीम के लिये उसकी कमजोर गेंदबाजी हमेशा से उसकी समस्या रही है। खराब गेंदबाजी के चलते आरसीबी की टीम 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने के बाद भी मुकाबला हारी है।
इसको लेकर विराट कोहली की टीम ने इस बार क्रिस मॉरिस को भारी भरकम लागत में खरीदा है। वहीं टीम ने डेल स्टेन ने दोबारा खरीद लिया। उनके पास इस आईपीएल में डेल स्टेन, क्रिस मॉरिस, और केन रिचर्डसन जैसे बेहतरीन गेंदबाजी विकल्प हैं। वहीं टीम में चहल, वाशिंगटन सुन्दर तथा मोईन अली जैसे शानदार फिरकी गेंदबाज हैं, जो आईपीएल 2020 जीतने में आरसीबी की मदद कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
