For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गांगुली, धोनी या कोहली, आकाश चोपड़ा ने बताया कौन है बेस्ट कप्तान और क्यों

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में खेली गई विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में जब 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा तो खेल जगत में एक बार फिर से विराट कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दिग्गज खिलाड़ियों में एक बार फिर से इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि भारतीय टीम के लिये तीनों प्रारूपों में कौन सबसे सफल कप्तान रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच सबसे सफल कप्तान चुना और उसके पीछे का कारण भी बताया।

आकाश चोपड़ा ने अपने इस आकलन के पीछे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल मैचों में भारतीय टीम के प्रदर्शन को आधार बनाया है और अपनी राय रखी है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम के लिये कप्तान एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट इसलिये जीते क्योंकि धोनी ने बड़े मैचों से पहले कभी भी अपने खिलाड़ियों को असुरक्षित महसूस नहीं होने दिया।

और पढ़ें: सौरव गांगुली ने खोला राज, बताया- क्यों टी20 विश्व को भारत से यूएई में किया गया शिफ्ट

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,'धोनी की खासियत रही है कि उनके नेतृत्व में भारतीय टीम हमेशा फली फूली है। मेरे हिसाब से धोनी भारत के लिये तीनों प्रारूप में भारत के बेस्ट कप्तान हैं क्योंकि वह टीम में बदलाव नहीं करते थे, उनकी टीम में शायद ही किसी खिलाड़ी को असुरक्षा महसूस हुई हो, अगर आप उनकी कप्तानी के दौरान आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पूरे टूर्नामेंट के दौरान पूरी टीम एक नायक के तौर पर नजर आती है। उनके पास हमेशा ऐसे खिलाड़ी होते थे जो बड़े मैच के दौरान रन बनाते थे। ऐसे में जब आप क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल मुकाबलों में पहुंचते हैं तो गलतियां कम करने वाली टीम ही मैच में जीत हासिल करती है और इस मामले पर नजर डालते हैं तो धोनी ज्यादा सफल कप्तान नजर आते हैं।'

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने करियर के दौरान भारत को 3 बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पहुंचाने का काम किया, जहां पर उन्हें 2 बार हार का सामना करना पड़ा तो वहीं पर 2002 के आईसीसी चैम्पियंस टॉफी के दौरान उन्हें श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

और पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं, गावस्कर ने बताया क्यों

वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 7 बार आईसीसी फाइनल/सेमीफाइनल खेला जिसमें से 3 बार वो भारतीय टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की। आपको बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक 3 बार आईसीसी के फाइनल/सेमीफाइनल मैच खेल चुका है जिसमें उन्हें तीनों बार हार का सामना करना पड़ा है।

Story first published: Wednesday, June 30, 2021, 18:15 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+