For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी पर गौतम गंभीर के बयान से भड़के आकाश चोपड़ा, दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली की कप्तानी की तुलना अक्सर देखने को मिलती है। इसको लेकर आये दिन दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर्स तुलना करते नजर आते हैं। हाल ही में स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में शिरकत करते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने धोनी की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया था। गौतम गंभीर ने इस शो में शिरकत करते हुए कहा था कि जब धोनी को टीम की कमान मिली थी तब सौरव गांगुली ने उन्हें एक बनी बनाई टीम सौंपी थी जबकि धोनी की कप्तानी में भारत को कुछ खास खिलाड़ी नहीं मिले।

और पढ़ें: ENG vs AUS: इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, 9 महीने बाद वापस लौटा यह खिलाड़ी

गौतम गंभीर के इस बयान से सोशल मीडिया पर धोनी के फैन्स काफी उखड़ गये थे और सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया। वहीं अब इस मुद्दे पर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय रखते हुए साफ किया की वह गौतम गंभीर की राय से बिल्कुल भी सहमत नहीं है कि सौरव गांगुली ने भारत को धोनी से ज्यादा मैच विनर दिये हैं।

और पढ़ें: कोरोना के चलते दिग्गज खिलाड़ियों ने CPL 2020 से नाम लिया वापस, नहीं जायेंगे खेलने

धोनी ने किया बेहतरीन काम

धोनी ने किया बेहतरीन काम

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए धोनी की तारीफ की और गौतम गंभीर को भी करारा जवाब दिया।

उन्होंने कहा, 'जब धोनी कप्तान थे तो टीम बदलाव के दौर से गुजर रही थी। कई बड़े खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे। धोनी का टास्क टीम के प्रदर्शन को खराब किए बिना युवा खिलाड़ियों को आगे के लिए तैयार करना था और वो इसमें कामयाब भी रहे। ये काम सिर्फ धोनी ही कर सकते थे। उन्होंने टीम को बेहतरीन तरीके से बदला।'

धोनी ने भी दिये भारत को कई मैच विनर

धोनी ने भी दिये भारत को कई मैच विनर

आकाश चोपड़ा ने धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने टीम इंडिया को क्रिकेट इतिहास के 3 सबसे बड़े मैच विनर दिये हैं।

उन्होंने कहा, 'धोनी की कप्तानी में विराट कोहली जैसा वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज भारत को मिला। साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली को टीम से बाहर किया जा सकता था लेकिन धोनी उनके साथ बने रहे। रोहित शर्मा ने भी धोनी की कप्तानी में नये मुकाम छुए। जब धोनी कप्तान थे तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह को मौका दिया।'

गांगुली-धोनी की तुलना करना गलत

गांगुली-धोनी की तुलना करना गलत

आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम को धोनी की कप्तानी में मिले मैच विनर का नाम बताते हुए भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों का नाम लिया। उनहोंने आगे कहा कि धोनी की कप्तानी में ही हार्दिक पांड्या, मुरली विजय, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों ने भी अपना करियर शुरू किया।

वीडियो के अंत में आकाश चोपड़ा ने कहा,'सौरव गांगुली और एमएस धोनी की तुलना ही गलत है क्योंकि गांगुली और धोनी दोनों ने ही भारत को बड़े मैच विनर दिये हैं।'

आपको बता दें कि आकाश चोपड़ा के इस वीडियो को यूट्यूब पर खूब सराहा जा रहा है। फैन्स आकाश चोपड़ा के नजरिये से सहमत नजर आ रहे हैं।

Story first published: Saturday, July 18, 2020, 15:28 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+