For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ashes 2021 से पहले टिम पेन करायेंगे गले की सर्जरी, जानें कब तक होगी मैदान पर वापसी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन पिछले काफी समय से खबरों में बने हुए हैं, हाल ही में टीम की कप्तानी को लेकर काफी चर्चा हुई जिसमें माना जा रहा था कि टिम पेन को कप्तानी से हटाकर दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को फिर से टीम की कमान सौंपी जा सकती है, हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया और साफ किया कि साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज में टिम पेन ही टीम की कमान संभालेंगे।

इस बीच एशेज टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी खबर आयी है कि टीम के कप्तान टिम पेन को गर्दन की नस मुड़ जाने की वजह से सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि टिम पेन मंगलवार को सर्जरी करायेंगे जिसके बाद उन्हें पूरा विश्वास है कि वो साल के अंत में खेली जाने वाली एशेज सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर जायेंगे।

और पढ़ें: नहीं छोड़ रहे विराट कोहली कप्तानी, रोहित को कैप्टेंसी देने की खबरों को BCCI ट्रेजरर ने बताया बकवास

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि टिम पेन गर्दन के दर्द और बायें हाथ की चोट से गुजर रहे हैं जिसके चलते उनके ट्रेन करने की ताकत में कमजोरी आ गई है और इलाज से भी कुछ खास फायदा नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा,'स्पाइनल सर्जन और सीए मेडिकल टीम की सहमति के बाद अब मंगलवार को सर्जरी करायी जायेगी जिसके चलते उन्हें ऑस्ट्रेलियन समर की तैयारी करने का पूरा समय मिल जायेगा।'

वहीं पर टिम पेन ने सर्जरी को लेकर बयान देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वो महीने के अंत तक शारीरिक गतिविधियां शुरू कर देंगे और अक्टूबर के बीच तक पूरी तरह से ट्रेनिंग करना शुरू कर देंगे। पेन ने कहा कि वो पहले टेस्ट मैच से ही पूरी लय में नजर आयेंगे और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिये एक बड़ा समर देने की कोशिश करेंगे।

और पढ़ें: कप्तानी में कोहली को रिप्लेस करेंगे रोहित, रिपोर्ट सुन ट्विटर पर आया भूचाल, देखें रिएक्शन

गौरतलब है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मैच गाबा के मैदान पर 8 दिसंदबर से खेला जायेगा, जिसके बाद सीरीज के 4 मैच एडिलेड, मेलबर्न, सिडनी और पर्थ के मैदान पर आयोजित किये जायेंगे।

आपको बता दें कि टिम पेन को साल 2018 में टीम की कप्तान सौंपी गई थी जब न्यूलैंडस के मैदान पर खेले गये टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ बॉल टैंपरिंग विवाद में शामिल पाये गये थे और फिर बैन भी झेलना पड़ा। टिम पेन ने अपनी कप्तानी 2019 के एशेज सीरीज में ड्रॉ कराया था। हालांकि भारत के खिलाफ लगातार 2 बार अपने घर पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद उन्हें कप्तानी से हटाये जाने की मांग की जा रही है और ऐसा माना जा रहा है कि एशेज 2021 उनके करियर की बतौर कप्तान आखिरी सीरीज हो सकती है।

Story first published: Monday, September 13, 2021, 18:27 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+