For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ashes: इंग्लैंड के घुटने टेकते ही वायरल हुआ जाफर का ट्वीट, वॉन को किया बुरी तरह ट्रोल

नई दिल्लीः इंग्लैंड की टीम एशेज ट्रॉफी में अपनी दुर्गति देख रही है। उनको ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह से रौंदकर तीन मैचों मे ही छका दिया है। इंग्लैंड इन तीनों टेस्ट मैचों में ऐसा हारा है कि वापसी का एक भी मौका किसी भी पल दिखाई नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से विजयी लीड मिल चुकी है। अब दो मैच और होने बाकी हैं और इंग्लैंड के सामने सूपड़ा साफ होने का डर है। इंग्लैंड ने सबसे घटिया प्रदर्शन तीसरे टेस्ट की चौथी पारी में करके दिखाया जब वे 68 रनों पर ढेर हो गए और ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला एक पारी और 14 रनों से जीत लिया।

वॉन को उन्हीं की भाषा में जवाब मिला-

भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने इस स्थिति को एक अवसर की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने इंग्लैंड के बड़बोले पूर्व कप्तान माइकल वॉन को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। इंग्लैंड के प्रदर्शन पर कोई बात ना करते हुए उन्होंने माइकल वॉन का केवल एक ट्वीट फिर से शेयर किया है जो उन्होंने साल 2019 में किया था।

2019 में भारत की टीम एक वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 92 रनों पर ढेर हो गई थी। यह हैमिल्टन के उस मुकाबले की बात है जब ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट चटकाए थे। तब माइकल वॉन ने ट्वीट किया था कि भारत 92 रनों पर ढेर हो गया। विश्वास नहीं होता, इन दिनों कोई टीम 100 रनों के नीचे भी आउट हो सकती है।

इरफान पठान की पत्नी ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, पोस्ट के जरिए दी बेटे के नाम की जानकारी

वॉन को भी रिप्लाई करने पर मजबूर होना पड़ा

अब जाफर ने उसी कमेंट को शेयर करते हुए वॉन पर तंज कसा है। इंग्लैंड की टीम 68 रनों पर ढेर हो चुकी है जिसके बाद यह वॉन को जवाब देने का जाफर का समय था।

यह ट्वीट एक वीडियो के जरिए शेयर किया गया है जहां पर वे किसी जगह पर बैठे हुए अपने मोबाइल में ट्विटर चैक करते हैं और वॉन का 2019 का ट्वीट स्क्रीन पर फ्लैश होने लगता है। जाफर मुस्कराते हैं और आंख मारते हैं।

जाहिर है यह ट्वीट काफी वायरल होने लायक था और ऐसा ही हुआ है। इसको 60 हजार के करीब लोगों ने लाइक कर लिया है और माइकल वॉन को भी रिप्लाई करने पर मजबूर होना पड़ा है।

 कैलंडर क्रिकेट ईयर में अंग्रेजों की 9वीं हार

कैलंडर क्रिकेट ईयर में अंग्रेजों की 9वीं हार

वॉन ने इस बार इंग्लैंड की तरह सरैंडर कर दिया है और लिखा है- बहुत अच्छे वसीम। इसके बाद वॉन आंख मारकर जीभ निकालने की तीन इमोजी भेजते हैं।

यह इंग्लैंड के लिए बहुत ही शर्मनाक स्थिति है क्योंकि वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2003 में 9 मैच हारने का रिकॉर्ड बनाया था और इंग्लैंड की भी यह एक कैलंडर क्रिकेट ईयर में 9वीं हार थी।

अब इज्जत संभालने का मामला-

अब इज्जत संभालने का मामला-

इसके अलावा अंग्रेजों का मेलबर्न टेस्ट की चौथी पारी में इतना बुरा हाल था केवल जो रूट और बेन स्टोक्स ने ही दहाई का आंकड़ा छुआ।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के डेब्यूटेंट बॉलर स्कॉट बोलैंड का कहर अंग्रेजों पर टूटा जिन्होंने चार ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच भी साबित हुए। मिशेल स्टॉर्क भी शानदार थे जिन्होने दूसरे पारी में तीन विकेट लिए और जो गेंद उन्होंने बेन स्टोक्स को फेंकी वह किसी भी बल्लेबाज को छकाने वाली थी।

इंग्लैंड के लिए एशेज जा चुकी है और वे केवल अपनी इज्जत के लिए बाकी के दो टेस्ट मैच खेलने की ओर देख रहे हैं जो सिडनी और होबार्ट में होने जा रहे हैं।

Story first published: Tuesday, December 28, 2021, 17:42 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+