नई दिल्ली।क्रिस गेल की छवि एक बिंदास, मस्त और विस्फोटक क्रिकेटर के रूप में है इसलिए अगर जब वो इमोशनल बातें करेंगे तो जाहिर है कि लोगों को आश्चर्य होगा ही।
और ये अचरज लोगों को उस वक्त हुआ जब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नन्हीं गुड़िया 'ब्लश' के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद टचिंंग मैसेज किया।
गेल ने फादर्स डे पर अपनी और अपनी बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा ..'वो पल जहां से जिंदगी शुरू होती है और प्यार कभी खत्म नहीं होता।'
आपको बता दें कि क्रिस गेल हाल ही में पापा बने हैं और उनकी बेटी का नाम ब्लश है। कहते हैं औलाद का सुख होता ही ऐसा है जिसे देखकर ही मां-बाप का पूरा जीवन उसी के ईर्द-गिर्द बीत जाता है और गेल के साथ भी शायद ऐसा ही हो रहा है वरना गेल और इतनी इमोशनल बातें..इम पॉसिबल।.