For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: दुबई के मैदान पर धोनी बने सुपरमैन, हवा में उड़कर लपका कैच

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 7वां मैच शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मुकाबला हुआ, जहां पर दिल्ली की टीम ने 2 साल के चले आ रहे सूखे को खत्म किया और 44 रनों से जीत हासिल की। इस दौरान मैदान पर काफी कुछ देखने को मिला। भले ही फैन्स को धोनी के बल्ले का विस्फोटक अंदाज देखने को नहीं मिला हो लेकिन दुबई के मैदान पर विकेट कीपर धोनी का कमाल देखने को मिला।

हाल ही में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने वाले एमएस धोनी पिछले 14 महीनों से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे थे, जिसके चलते फैन्स न सिर्फ उनके लंबे-लंबे शॉट बल्कि विकेट के पीछे की उनकी तेजी देखने को भी मिस कर रहे थे। इस बीच शुक्रवार को फैन्स को धोनी से विकेट के पीछे न सिर्फ उनकी तेजी देखने को मिली बल्कि 39 साल की उम्र में उनका सुपरमैन की तरह हवा में उड़कर कैच लपकना भी देखने को मिला।

और पढ़ें: CSK vs DC: फाफ डुप्लेसिस ने दिल्ली के खिलाफ हासिल किया खास मुकाम, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो धोनी ने मैदान पर एक स्टंपिंग और एक जबरदस्त कैच पकड़ने का काम किया। धोनी ने पारी के 19वें ओवर में सैम करन की गेंद पर हवा में उड़कर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर का कैच लपका। सैम करन की गेंद पर अय्यर बड़ा शॉट लगाना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पीछे गई, धोनी ने गेंद पर नजरें बनाये रखी और अपनी दांये ओर जबरदस्त फुल लेंथ डाइव लगाकर कैच को पकड़ा।

इस उम्र में धोनी की फुर्ती और कैच पकड़ने के जज्बे को देखकर सभी दंग रह गये और सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी तारीफ की। कॉमेंट्री के दौरान एंकर जतिन सप्रू ने बताया कि इस कैच को पकड़ने के लिये धोनी ने 9 फीट का सफर तय किया।

और पढ़ें: IPL 2020: अनुष्का शर्मा के जवाब पर सुनील गावस्कर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सोशल मीडिया ने बयान को तोड़ा

वहीं धोनी ने इस कैच से पहले अर्धशतक जमा चुके युवा बल्लेबाजा पृथ्वी शॉ को स्टंपिंग कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया था। पारी के 13वें ओवर में चावला की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद उनके पैड से टकराकर पीछे की ओर गई। जिसे धोनी ने बिना देरी किये पकड़कर स्टंप को उखाड़ दिया। पृथ्वी शॉ 64 रनों की पारी खेलकर वापस पवेलियन लौटे।

Story first published: Sunday, September 27, 2020, 6:01 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+