DC vs RR: 'कोहली-विलियम्सन की लीग के खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत', पोंटिंग ने बताई ऐसा कहने के पीछे की वजह

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरे मैच में जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स का सामना करना उतरेगी। वहीं मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस सीजन टीम की कमान संभाल रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है और उन्हें विराट कोहली और केन विलियम्सन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की लीग का प्लेयर बताया है।

और पढ़ें: SA vs PAK: बाबर आजम ने शतक लगा पाकिस्तान को दिलाई ऐतिहासिक जीत, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

पोंटिंग ने पंत को कोहली और विलियम्सन की लीग का खिलाड़ी बताने के पीछे कारणों का जिक्र करते हुए बताया कि अगर यह खिलाड़ी अंत तक टिका रह जाता है तो अपनी टीम के लिये ज्यादातर मैच जीतने का काम करेगा।

और पढ़ें: IPL इतिहास के वो 4 मैच जब हैदराबाद की टीम ने आखिरी ओवर्स में गंवाया मैच, जीत की दहलीज पर पहुंच कर हारी

आखिर तक मैदान पर रहे तो जीत है पक्की

आखिर तक मैदान पर रहे तो जीत है पक्की

क्रिकेट डॉट कॉम एयू से बात करते हुए पोंटिंग ने कहा,'हमारे लिये जीत हासिल करने की सबसे बड़ी ट्रिक यह है कि हम इस सीजन ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का सही क्रम पता कर सकें। आप उन्हें मैच में जल्दी लेकर आना चाहेंगे। पंत हमारे लिये विराट कोहली या विलियम्सन की तरह के ही खिलाड़ी हैं। अगर आप उन्हें अंत तक मैच में देखते हैं तो आपको पता है कि आपकी जीत पक्की है। ऐसा हुआ तो वो आपके लिये ज्यादा मैचों में जीत हासिल करेंगे।'

उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत ने पिछले कुछ महीनों में भारत के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है और श्रेयस अय्यर के कंधे में चोट लगने के बाद टीम के नये कप्तान भी बने। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिये अभियान का आगाज सकारात्मक अंदाज में किया और धोनी की कप्तानी वाली सीएसके के खिलाफ 7 विकेट की आसान जीत हासिल की।

फिटनेस में सुधार से हुआ काफी फायदा

फिटनेस में सुधार से हुआ काफी फायदा

पोंटिंग ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे पिछले साल की तुलना उनकी फिटनेस में इस साल काफी फर्क आ गया है, और बल्लेबाजी में हो रही गलतियों को दूर कर अपने प्रदर्शन को सुधारने का काम किया है।

उन्होंने कहा,'हमारे लिये उनका पिछला सीजन काफी निराशानजनक रहा था। वह सीजन की शुरुआत में जब टीम से जुड़ तो भारत में लगे लॉकडाउन के चलते उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। इसकी वजह से हमें परेशानी का सामना करना पड़ा और तीसरे और चौथे मैच में उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या भी हो गई। जब हम उन्हें मैच में वापस लेकर तो वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके जिसकी हमें उम्मीद थी। लेकिन अगर अब उन्हें आप देखेंगे तो वो भारत के लिये मैच जीतने का काम कर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिये भी यही करते नजर आयेंगे।'

बेहतर हुई है पंत की विकेटकीपिंग

बेहतर हुई है पंत की विकेटकीपिंग

पोंटिंग ने इस दौरान ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग स्किल्स में भी आये सुधार की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनकी मैच जिताऊ पारियों के अलावा उनकी विकेटकीपिंग का भी काफी योगदान रहा।

उन्होंने कहा,'उनकी विकेटकीपिंग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे और हो सकता है कि आगे भी यह उठते रहें। हालांकि अगर आप उनके प्रदर्शन देखें तो साफ नजर आता है कि उन्होंने इस पर कितनी ज्यादा मेहनत की है। इंग्लैंड के खिलाफ टर्निंग पिचों पर विकेट के पीछे वह जिस तरह से फील्डिंग कर रहे थे वह देखने लायक था। उनकी विकेटकीपिंग में लगातार सुधार हुआ है और वह अगले 10-12 सालों तक भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आ सकते हैं। टीम में उन्हें देखकर मजा आता है।'

Story first published: Thursday, April 15, 2021, 17:21 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+