For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वो खिलाड़ी जिसने 24 साल पहले भारत के खिलाफ बनाया अटूट रिकॉर्ड, फिर भी नहीं मिला टीम में मौका

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बनें हैं जिनका टूट पाना नामुमकिन रहा है। इस बीच आज हम एक ऐसे रिकॉर्ड की बात करने जा रहे हैं जो आज ही के दिन एक इंग्लिश खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ बनाया था। हालांकि हैरानी वाली बात यह रही कि सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आउट करने वाले इस खिलाड़ी को इंग्लैंड की टीम की तरफ से एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि इसके बावजूद इस खिलाड़ी ने 19 सालों तक प्रथम श्रेणी में क्रिकेट खेला। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी केवन जेम्स की जिन्होंने लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट चटकाये और फिर भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए शतक लगाया।

और पढ़ें: रोनाल्डो, पेले के खास क्लब में शामिल हुए लियोनेल मेसी, बनाया खास रिकॉर्ड

वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में अब तक 42 बार गेंदबाजों ने 4 गेंद में 4 बल्लेबाजों को आउट करने का काम किया है, हालांकि यह पहली बार ही हुआ जब किसी खिलाड़ी ने 4 गेंद में 4 विकेट चटकाने के बाद शतक लगाने का कारनामा भी किया।

और पढ़ें: इरफान पठान का खुलासा, बताया- क्यों सफल है रोहित-धवन की जोड़ी

भारतीय बल्लेबाजों ने की थी शानदार शुरुआत

भारतीय बल्लेबाजों ने की थी शानदार शुरुआत

उल्लेखनीय है कि यह बात साल 1996 की है जब इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम पहुंची थी। यह वही सीरीज थी जिसमें सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने डेब्यू किया था। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को बर्मिंघम में हार का सामना करना पड़ा था और लॉर्डस में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में सौरव गांगुली-राहुल द्रविड़ की शानदार पारी की बदौलत ड्रॉ रहा।

तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम हैम्पशायर के खिलाफ साउथैम्पटन में अभ्यास मैच खेलने उतरी। इस प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम के लिये अजय जडेजा और विक्रम राठौड़ की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी और बिना कोई विकेट खोये 192 रनों की साझेदारी की। इसी स्कोर पर इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज केवन जेम्स ने अजय जडेजा (91 रन) को आउट कर पहला विकेट हासिल किया।

सचिन-द्रविड़ को आउट कर चटकाई हैट्रिक

सचिन-द्रविड़ को आउट कर चटकाई हैट्रिक

जडेजा के आउट होने के बाद मैदान पर गांगुली बल्लेबाजी करने उतरे और विक्रम राठौड़ के साथ 15 रनों की साझेदारी ही की थी कि केविन जेम्स ने विक्रम राठौड़ (95) को आउट कर दिया। इसके साथ ही केवन जेम्स ने 4 गेंद में 4 विकेट हासिल कर भारत के खिलाफ अपनी हैट्रिक चटकाई। जेम्स ने राठौड़ को आउट करने के बाद अगली 3 गेंदों पर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और संजय मांजरेकर को आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया।

वहीं दूसरे छोर पर सौरव गांगुली ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और नाबाद 100 रन बनाये, जिनका साथ अनिल कुंबले (59) ने दिया। आखिरकार भारत ने 362/5 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। जेम्स ने 74 रन देर पारी के पांचों विकेट चटकाए।

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनें

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनें

वहीं दूसरी पारी में हैम्पशायर की ओर से केवन जेम्स ने 103 रनों की पारी खेली। इस मैच ने सलिल अंकोला ने 4 विकेट हासिल किये लेकिन इसके बावजूद हैम्पशायर को रोक नहीं पाये और 458/9 रन बनाकर पारी घोषित की। भले ही यह मैच ड्रॉ रहा लेकिन वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसा ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गये हैं।

सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे बल्लेबाजों को छकाने में कामयाब रहने के बावजूद जेम्स को कभी इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। वह तब तक अपने 35 साल पूरे कर चुके थे और राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिलने का यह एक बड़ा कारण था। अभ्यास मैच के बाद नॉटिंघम में खेला गया सीरीज का आखिरी टेस्ट ड्रॉ रहा और इंग्लैंड ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया।

Story first published: Thursday, July 2, 2020, 14:09 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+