For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नासिर हुसैन ने रोहित शर्मा को बताया ऑस्ट्रेलिया में सफलता का मंत्र, कहा- ऐसे बनेंगे खतरनाक

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर फैन्स के बीच काफी पॉजिटिवटी है कि यह दौरा होकर रहेगा और लोगों को काफी रोमांचित करने वाला है। पिछली बार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में धूल चटाई थी हालांकि इस बार स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की मौजूगी में भारत के लिये उसे दोहरा पाना आसान नहीं होगा। इस बीच भारत के लिये टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपने टेस्ट करियर की दूसरी शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने ऑस्ट्रेलिया में सफलता का मंत्र दिया है।

और पढ़ें: अगर चीन से टूटा नाता तो BCCI समेत धोनी को भी होगा करोड़ों का नुकसान

रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज काफी अच्छी शुरुआत की है और नासिर हुसैन चाहते हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इस शुरुआत को जारी रखें। इसके लिये नासिर हुसैन का मानना है कि रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में पहले आधे घंटे संभल कर बल्लेबाजी करनी होगी जिससे वह शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे।

और पढ़ें: नई गेंद मिलते ही कन्फ्यूज हो जाते हैं विराट कोहली, शमी ने बताया किससे लेते हैं सुझाव

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने लगाये थे 3 शतक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने लगाये थे 3 शतक

रोहित शर्मा ने पिछले साल बतौर सलामी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी, जिसके दौरान उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 3 शतक लगाने का कारनामा किया, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल था। हालांकि चोटिल होने की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाये थे। नासिर हुसैन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा भारत के लिये शानदार साबित होंगे।

सोनी टेन चैनल के एक कार्यक्रम 'पिट स्टॉप' में बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा,'अगर रोहित शर्मा टेस्ट मैच के सलामी बल्लेबाज नहीं हैं, तो मैं शायद एक अलग खेल देखूंगा। आप अगर मौजूदा दौर के क्रिकेटरों से उनके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछेंगे तो उनमें से कई रोहित शर्मा का नाम लेंगे।'

अगर ऐसा कर जाते हैं रोहित तो ऑस्ट्रेलिया में होंगे खतरनाक

अगर ऐसा कर जाते हैं रोहित तो ऑस्ट्रेलिया में होंगे खतरनाक

वनडे क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके रोहित शर्मा ने अब तक सिर्फ 32 टेस्ट मैचों में शिरकत की है, इस दौरान वह ज्यादातर मध्यक्रम में खेलते नजर आये लेकिन ज्यादा प्रभावी नजर नहीं आये, लेकिन जैसे ही उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना शुरु किया उन्होंने लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए नासिर हुसैन ने कहा, ‘ भारतीय टीम जब विदेशी दौरे पर जाए और गेंद स्विंग हो तो रोहित को भी ऐसा ही करना होगा। उसे सिर्फ आधा घंटा बिताना है और गेंदबाज से कहना है कि मैं अगले आधे घंटे तक स्लिप में खड़े खिलाड़ी की भूमिका को खत्म कर दूंगा।'

रोहित शर्मा में है टेस्ट क्रिकेटर बनने की क्षमता

रोहित शर्मा में है टेस्ट क्रिकेटर बनने की क्षमता

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये जाना है जिसमें एडिलेड में खेला जाना वाला दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल प्रारूप खेला जायेगा। यह पहली बार है जब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे नाइट टेस्ट खेला जाना है।

उन्होंने कहा,'इस दौर के खिलाड़ी रोहित की बल्लेबाजी देखकर कहते है कि इसके पास शॉट लगाने के लिए काफी समय होता है। टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर क्रीज पर समय बिताना होता है, यहां तकनीक की भी जरूरत होती है। आपको अपने ऑफ स्टंप का वैसे ध्यान रखना होता है जैसे विराट कोहली ने इंग्लैंड के पिछले दौरे पर जेम्स एंडरसन के खिलाफ किया था। इससे वह इंग्लैंड के पहले के दौरे की असफलता से उबरने में सफल रहे थे, यह टेस्ट क्रिकेटर की पहचान है।'

Story first published: Saturday, June 20, 2020, 14:16 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+