For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास कैसे पहुंचे रणवीर, ICC को जारी करना पड़ा बयान

नई दिल्ली: रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जो सार्वजनिक जीवन में हमेशा हल्के-फुल्के मूड में नजर आते हैं। मजाक-मस्ती और अपनी जबरदस्त ऊर्जा के लिए मशहूर रणवीर के अभिनय को काफी गंभीरता से लिया जाता है। हाल ही में रणवीर भारत-पाक के बीच क्रिकेट मैच मे नजर आए थे। रणवीर ने मैदान पर सभी खिलाड़ियों के साथ मजाक-मस्ती की, कमेंट्री बॉक्स में सुनील गावस्कर के साथ डांस भी किया और खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी ली।

किसने दी इजाजत

किसने दी इजाजत

रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी और क्रिकेटरों की मुलाकात का काफी प्रचार किया। आपको बता दें कि रणवीर सिंह आजकल 1983 के विश्व कप पर आधारित फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में रणवीर में क्रिकेट को लेकर दीवानगी इस समय अपने चरम पर नजर आ रही है। लेकिन अब लोगों में इस बात को लेकर गुफ्तगु शुरू हो गई है कि रणवीर को आखिर मैच अधिकारियों और टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात करने की इजाजत किसने दी थी। कहीं यह किसी तरह के नियम का उल्लंघन तो नहीं है?

कमेंट्री करने के इरादे से आए थे

कमेंट्री करने के इरादे से आए थे

हालांकि आईसीसी ने इस मसले पर रणवीर का साथ देते हुए नजर आ रही है। आईसीसी ने कहा है कि रणवीर ने ऐसा करके किसी तरह के नियम को नहीं तोड़ा है। वे मैनचेस्टर में कमेंट्री करने के इरादे से आए थे। आईसीसी ने बताया कि रणवीर को 'स्टार' द्वारा मान्यता प्राप्त थी और स्टार ने ही उनको प्रस्तुत किया था। इसी के चलते उनको ऑन-फील्ड भी जाने की इजाजत थी। आपको बता दें कि 'स्टार' नेटवर्क भारत में विश्व कप का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है।

वर्ल्ड कप 2019 : मैच से पहले वायरल हो रही है विराट के साथ ऋषभ पंत की यह तस्वीर

हेमन भेज चुके हैं नोटिस

हेमन भेज चुके हैं नोटिस

आपको याद दिला दें कि रणवीर सिंह द्वारा ट्विटर पर पोस्ट की एक सेल्फी पर WWE रेस्लर ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल हेमन ने रणवीर सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। पॉल हेमन दरअसल ने रणवीर सिंह पर ब्रॉक लेसनर का डायलॉग चुराने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।

Story first published: Saturday, June 22, 2019, 13:06 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+