For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चहल ने कोहली और राहुल को बताया सीखते हुए यंगस्टर्स, कहा- कॉपी करते हैं मेरे शॉट

नई दिल्ली: युजवेंद्र चहल भारतीय टीम में अपने शानदार मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे बीसीसीआई के चहल टीवी का मुख्य चेहरा है जिसमें मैच के बाद अक्सर अच्छा हंसी मजाक साथी खिलाड़ियों से किया जाता है। वे खासकर अपने क्रिकेट कौशल या कमी पर बात करनी हो तो अक्सर उसको अच्छे मजाक के साथ बताते हैं।

कोहली-राहुल को बताया सीखता हुआ बल्लेबाज

कोहली-राहुल को बताया सीखता हुआ बल्लेबाज

मंगलवार को कलाई के स्पिनर ने इसका एक और उदाहरण दिखाया, जब उन्होंने केएल राहुल और भारत के कप्तान विराट कोहली के साथ एक ही तरह का रैंप शॉट खेलते एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में जिस अंदाज में राहुल और विराट ने बल्ला पकड़ा हुआ है उसी अंदाज में चहल ने पकड़ा हुआ है और वे राहुल के साथ भारतीय कप्तान पर चुटकी ले रहे हैं। चहल ने इस फोटो के कैप्शन में कहा है कि ये दोनों बल्लेबाज उनकी नकल रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि ये युवा बल्लेबाज अभी सीख ही रहे हैं।

एशिया कप पाकिस्तान में होगा या नहीं, एशिया क्रिकेट काउंसिल ने दी अपडेट

जब चहल ने कहा- लगे रहो यंगस्टर्स

यह एक तीन फोटो का कोलाज है जिसमें चहल कहते हैं- 'जब वे मेरे शॉट को नकल करने की कोशिश कर रहे हैं, बुरा नहीं है इसको जारी रखो यंगस्टर्स। '

एशिया कप पाकिस्तान में होगा या नहीं, एशिया क्रिकेट काउंसिल ने दी अपडेट

इससे पहले चहल बीसीसीआई के चहल टीवी चैनल पर दिखाई दिए थे। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी चुटकी ली थी जो बस की तरफ बैठे थे। चहल ने उनसे पूछा कि वह उनके साथ डिनर पर क्यों नहीं जाते हैं? बुमराह ने भी चहल को दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि उनको लेग स्पिनर ने कभी बुलाया ही नहीं।

तीसरे टी20 में भारत की अच्छी शुरुआत

तीसरे टी20 में भारत की अच्छी शुरुआत

चहल, राहुल और कोहली इस समय न्यूजीलैंड में बुधवार को कीवियों के खिलाफ तीसरे टी 20 मुकाबले में खेल रहे हैं। भारत ने इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग की है जिसके बाद रोहित-राहुल ने भारत को अच्छी शुरुआती दी।

भारत ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले दो मैच जीते थे। चौथा मैच वेलिंगटन में शुक्रवार को खेला जाएगा और अंतिम टी 20 आई माउंट माउंगानुई में 2 फरवरी को खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, January 29, 2020, 13:17 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+