For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: सचिन-गांगुली को पीछे छोड़ ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हिटमैन, 9 हजार रन पूरे

IND vs AUS 3rd ODI: Rohit Sharma becomes 2nd fastest to 9000 ODI runs | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर में एक और बड़ा इतिहास अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले में रोहित शर्मा ने वनडे में 9000 रन पूरे कर लिये और ऐसा करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गये हैं, जबकि यह आंकड़ा पार करने वाले छठे खिलाड़ी बन गये हैं। रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि भारतीय पारी के पहले ओवर में 4 रन लेकर पूरी की।

रोहित शर्मा ने 9000 रन तक पहुंचने के लिये 217 पारियां लीं जबकि उनके कप्तान विराट कोहली ने 194 पारियों में सबसे तेज 9000 रन बनाये हैं। वहीं एबी डिविलियर्स ने 208 पारियों में ऐसा किया है जिससे वह दूसरे स्थान पर हैं।

और पढ़ें: U19 World Cup: वायरल हो रहा है वेस्टइंडीज का अनोखा 'जूता-साफ सेलिब्रेशन', देखें वीडियो

रोहित शर्मा ने इस मामले में सौरव गांगुली (228 पारियां), सचिन तेंदुलकर (235) और ब्रायन लारा (239 पारियां) को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित और कोहली के अलावा जिन अन्य भारतीयों ने 9000 रन पूरे किये हैं, उनमें सचिन तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,221), राहुल द्रविड़ (10,768), महेंद्र सिंह धोनी (10,599) और मोहम्मद अजहरूद्दीन (9,378) शामिल हैं।

और पढ़ें: U19 World Cup, INDvSL: खिताब बचाने श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिये हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का अंतिम मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ (131) के शानदार शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में 50 ओवरों में नौ विकेट पर 286 रनों का स्कोर बना लिया।

Story first published: Monday, January 20, 2020, 6:40 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+