For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: 72 घंटो से सोये नहीं है इशांत शर्मा, फिर भी तोड़ी कीवी टीम की कमर, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम ने शिकंजा कस लिया है और विराट सेना के खिलाफ पहली पारी में 51 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिये दूसरे दिन के खेल में अगर कुछ भी अच्छा हुआ है तो वह है इशांत शर्मा की गेंदबाजी जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 विकेट हासिल किये। इशांत शर्मा की वजह से भारत अभी भी मैच में बना हुआ है। हाल ही में रणजी ट्रॉफी में चोटिल होने के बाद इशांत शर्मा लगभग पूरी तरह से टीम से बाहर हो गये थे जिसके बाद उनकी कीवी दौरे पर आना मुश्किल लग रहा था। हालांकि नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब करके वापसी करने के बाद इशांत अच्छी लय में नजर आये हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ,1st Test, Day 2: शतक से चूके केन विलियमसन, न्यूजीलैंड ने भारत पर बनाई बढ़त

पिछले 2 दिन में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा सिर्फ 4 घंटे ही सो सके हैं लेकिन इस चीज का असर उन्होंने अपने खेल पर नहीं होने दिया और गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल करके भारत को मैच में वापस ले आये।

और पढ़ें: 1st Test: ऋषभ पंत होना नहीं आसान, अजिंक्य रहाणे ने निगला वापसी का मौका

2 दिन से सोये नही हैं इशांत शर्मा

2 दिन से सोये नही हैं इशांत शर्मा

न्यूजीलैंड की पहली पारी में टॉप 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने के बाद इशांत शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह पिछले 2 दिनों से सो नहीं पाये हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं दो दिन से सोया नहीं हूं और आज काफी थकान लग रही थी। मैं जैसे गेंदबाजी करना चाहता था, वैसे कर नहीं पाया हूं। मुझे खेलने के लिए कहा गया और मैं खेला। टीम के लिए कुछ भी कर सकता हूं।'

अच्छी नींद से बेहतर कुछ रिकवरी नहीं

अच्छी नींद से बेहतर कुछ रिकवरी नहीं

टेस्ट सीरीज से एक 3 दिन पहले न्यूजीलैंड में भारतीय टीम से जुड़ने वाले इशांत शर्मा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि वो अपने शरीर से खुश नहीं, बस थकान से उबर जाता तो और अच्छा प्रदर्शन कर पाता।

उन्होंने कहा,‘ऐसा नहीं है कि मैं अपनी गेंदबाजी से खुश नहीं हूं। मैं अपने शरीर से खुश नहीं था क्योंकि पिछली रात मैं 40 मिनट ही सो सका था। टेस्ट मैच से पहले मैं तीन घंटे ही सो सका था। यात्रा की थकान से जल्दी उबरने से आप मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं । अच्छी नींद से बेहतर रिकवरी कुछ नहीं है।'

एनसीए कोच की वजह से कर सका वापसी

एनसीए कोच की वजह से कर सका वापसी

इशांत शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चोट लगने के बाद उन्हें लगा था कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल सकेंगे। इशांत ने एनसीए के सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी वजह से मैं आज यहां खेल सका।

उन्होंने कहा, ‘सारा श्रेय एनसीए सहयोगी स्टाफ को जाता है क्योंकि उन्होंने काफी मेहनत की। हमें लगा नहीं था कि मैं टेस्ट खेल सकूंगा क्योंकि चोट ही ऐसी थी। मैने सोचा कि अगर खेल सका तो खेलूंगा वरना क्या कर सकते हैं। अगर चोट लगनी ही है तो आप टायलेट में भी गिर सकते हैं। मैने एनसीए पर दो दिन में 21 ओवर डाले और तभी मुझे लगा कि मैं खेल सकता हूं। इतना लंबा सफर करके यहां आने से हालांकि काफी थकान हो गई।'

Story first published: Sunday, February 23, 2020, 15:14 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+