For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: क्या गेंदबाजों ने पकड़ ली है विराट कोहली की बल्लेबाजी में खामी, लगातार हो रहे हैं बोल्ड

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी सीरीज में कप्तान विराट कोहली की फॉर्म लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। सीरीज में तीसरी बार विराट कोहली बोल्ड हुए और ऑकलैंड में तीसरा मौका था जब विराट कोहली के बल्ले और पैड के बीच से निकल गई और वह बोल्ड का शिकार हुए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में यॉर्कर पर विराट कोहली को बोल्ड किया था।

और पढ़ें: दिखा कामरान अकमल का भारत प्रेम, बताया- गेल नहीं यह भारतीय लगाता है बड़े छक्के

इसके बाद कीवी टीम के खिलाफ लेग स्पिनर ईश सोढी ने भी विराट कोहली को गुगली पर बोल्ड कर दूसरी बार पवेलियन भेजा जबकि ऑकलैंड में टिम साउदी ने ऑफ कटर पर बोल्ड कर एक बार फिर से विराट कोहली की बल्लेबाजी की पोल खोल दी। विराट कोहली के लगातार बोल्ड होने पर यह सवाल उठ रहा है कि यह सिर्फ संयोग है या विराट कोहली को तकनीकी कमी है।

और पढ़ें: IND vs NZ: जब खिलाड़ियों की कमी के चलते मैदान पर फील्डिंग करने उतरे कोच, फैन्स हुए हैरान

करियर में सिर्फ 27 बार बोल्ड हुए हैं विराट कोहली

करियर में सिर्फ 27 बार बोल्ड हुए हैं विराट कोहली

गौरतलब है कि विराट कोहली ने 247 वनडे अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान सिर्फ 27 बार बोल्ड हुए हैं। इसमें से 20 बार उन्हें दाएं हाथ के गेंदबाजों ने और 7 बार बाएं हाथ के गेंदबाजों ने बोल्ड किया है। इतना ही नहीं पेसर्स की गेंद पर 15 बार और स्पिनर्स पर वह 12 बार बोल्ड हुए हैं।

विराट कोहली जब बल्लेबाजी करने आते हैं तो गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिये फ्लिक शॉट खेलते हैं जो कि उनका फेवरिट है लेकिन पिछले तीन वनडे मैचों में इस शॉट को खेलने की कोशिश में बोल्ड हो जाते हैं। अगर आप बीते तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों को देखें तो दो बार कोहली गेंद को फ्लिक करते हुए बोल्ड हुए हैं। एक ऐसी गेंद जो ऑफ स्टंप पर पड़ने के बाद अंदर आई और गेंद व पैड के बीच से जगह बनाते हुए विकेटों से जा टकराई।

क्या गेंदबाज पकड़ रहे हैं विराट कोहली की कमी?

क्या गेंदबाज पकड़ रहे हैं विराट कोहली की कमी?

कीवी टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में जब विराट कोहली को ईश सोढी ने गुगली पर बोल्ड किया तो सुनील गाव्स्कर ने कॉमेंट्री के दौरान कहा कि शायद विराट कोहली स्पिन गेंदबाज को विकेट से पढ़ रहे हैं ना कि हाथ से, शायद यही कारण है कि उनके बल्ले और गेंद के बीच जगह बन जा रही है और वो बोल्ड हो गये थे।

शनिवार को भी गावसकर ने कहा कि कोहली की बॉडी पोजिशन ठीक थी लेकिन सिर गेंद के ऑफ साइड में हो गया था और इसी वजह से वह लाइन को सही तरीके से जज नहीं कर पाए।

टिम साउदी ने बताया कि विराट क्यों हो रहे हैं बोल्ड

टिम साउदी ने बताया कि विराट क्यों हो रहे हैं बोल्ड

वहीं तीसरे मैच से पहले कीवी टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने बताया कि आखिर क्या वजह है जो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार बोल्ड हो रहे हैं।

साउदी ने कहा, ‘वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उसकी ज्यादा कमजोरियां नहीं हैं। विकेट से नई गेंदों को मदद मिल रही है और सही दिशा में गेंद डालने पर सफलता मिलती है। यह सब पिच से मदद मिलने की बात है।'

उन्होंने कहा, ‘मेरा काम विकेट लेना है। विराट महान खिलाड़ी हैं और वह शानदार फॉर्म में हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए तो वह शानदार हैं। मुझे नहीं पता था कि मैंने उसे सबसे ज्यादा बार आउट किया है।'

पहली बार कोहली नही हो रहे परेशान

पहली बार कोहली नही हो रहे परेशान

ऐसा नहीं है कि कोहली पहली बार किसी खास तरह की गेंद के सामने थोड़ा स्ट्रगल करते नजर आए हैं। इंग्लैंड का वही दौरा भी याद कीजिए जब इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उन्हें चौथे स्टंप पर गेंदबाजी करते हुए विकेट के पीछे लपकवाया था।

विराट कोहली के लिए वह दौरा भुला देने वाला रहा था लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले इंग्लैंड दौरे पर शानदार वापसी की और जमकर रन बरसाए। कोहली खुद भी समझ रहे होंगे कि गेंदबाज अब उन्हें एक खास तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें इस पर जल्द काबू करने की जरूरत है।

Story first published: Tuesday, February 11, 2020, 12:14 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+