For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने बनाया सुपर ओवर का बड़ा रिकॉर्ड, बनी पहली टीम

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच बेहद रोमांचक रहा, दोनों टीमों के बीच हैमिल्टन पार्क में हुए इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला। टॉस जीतकर कीवी टीम ने विराट सेना को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की तूफानी पारी के दम पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने केन विलियमसन (95) की तूफानी पारी के दम पर अपनी टीम को जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया।

और पढ़ें: IND vs NZ: भारत से हार के बाद सुपर ओवर से परेशान हुई कीवी टीम, खेल मंत्री करना चाहते हैं बैन

हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहे लेकिन भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह पहला मौका था जब भारतीय टीम को सुपर ओवर खेलना पड़ा और रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर वह ऐसा कर पाने में कामयाब रही।

और पढ़ें: U19 CWC में दिखी खेल भावना की सबसे बड़ी मिसाल, जब चोटिल खिलाड़ी को गोद में उठाकर मैदान से किया बाहर

विराट सेना ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

विराट सेना ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

सुपर ओवर में जीत के लिये न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 18 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के 2 लगातार छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सुपर ओवर का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर ओवर में बिना विकेट खोये 20 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने इस मामले में वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा।

वेस्टइंडीज की टीम ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बिना विकेट खोये 19 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की थी।

मोहम्मद शमी ने बदला मैच का रुख

मोहम्मद शमी ने बदला मैच का रुख

कीवी टीम को जीत के लिये आखिरी ओवर में 9 रन की दरकार थी और केन विलियमसन टी20 में अपने पहले शतक के साथ जीत की ओर देख रहे थे। रोस टेलर ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम की जीत के लिये राह आसान कर दी थी लेकिन मोहम्मद शमी ने अगली 5 गेंदों में शानदार वापसी की और लगभग हार चुके मैच को सुपर ओवर में ला खड़ा किया, जहां भारत के पास जीत हासिल करने का मौका बन गया।

हार के बाद इमोशनल हुए केन विलियमसन

हार के बाद इमोशनल हुए केन विलियमसन

7 महीने के अंदर तीसरी बार सुपर ओवर में हार का सामना करने के बाद कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि ऐसे गेम्स के बाद रात को सो पाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन हमें रिजल्ट को भुलाकर आगे खेल पर ध्यान देना होगा।

वहीं मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने केन विलियमसन की तारीफ करते हुए कहा कि केन का प्रयास देखने के बाद मैंने कोच शास्त्री से कहा कि यह टीम जीत डिजर्व करती है। मुझे उनके लिये बुरा महसूस हो रहा है जब आप ऐसी पारी खेलो और उसके बावजूद हारने वाली टीम बनो तो मुझे पता है कैसा फील होता है।

Story first published: Friday, January 31, 2020, 10:56 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+