For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs RR: मोर्गन ने खेली कप्तानी पारी, कोलकाता का स्कोर 191 पर पहुंचाया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर कोलकाता की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिये बुलाया, जिसकी शुरुआत भी राजस्थान की टीम ने शानदार तरीके से की। राजस्थान के लिये जोफ्रा आर्चर ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में नितिश राणा का विकेट हासिल किया, जिसके बाद लगा कि शायद केकेआर की टीम बैकफुट पर चली जायेगी। हालांकि शुबमन गिल ने राहुल त्रिपाठी के साथ पारी को तेजी से बढ़ाने का काम जारी रखा और दूसरे विकेट के लिये 72 रनों की साझेदारी की।

शुबमन गिल ने 24 गेंदों में 6 चौके की मदद से 36 रनों की पारी खेली तो वहीं पर राहुल त्रिपाठी ने 34 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 39 रन बनाये। यहां पर राजस्थान के लिये राहुल तेवतिया ने वापसी कराई और एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल किये। पहले शुबमन गिल और फिर सुनील नरेन को वापस पवेलियन भेजने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2020: पंजाब के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

श्रेयस गोपाल ने राहुल त्रिपाठी का विकेट हासिल किया तो राहुल तेवतिया ने दिनेश कार्तिक का विकेट लेकर केकेआर की टीम को लगभग बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि यहां पर टीम के लिये कप्तान इयोन मोर्गन (68) और आंद्रे रसेल ने तेजी से रन बनाये और टीम के लिये 45 रन जोड़े। इस दौरान रसेल ने महज 11 गेंदों में 1 चौका और 3 छक्के की मदद से 25 रन बनाये लेकिन कार्तिक त्यागी ने उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया।

वहीं दूसरे छोर पर खड़े मोर्गन ने तेजी से रन बनाने के काम को जारी रखा। उन्होंने बेन स्टोक्स के 19वें ओवर में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 24 रन बटोरने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2020: दीपक हुड्डा ने 26 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, पर नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

मोर्गन ने अपनी पारी में 35 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाये और इस दौरान 5 चौके और 6 छक्के लगाये, जिसके दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 191 रन बनाने में सफल रही। अब राजस्थान की टीम को जीत के लिये 192 रनों की दरकार है।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 21:46 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+