For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मेरा सिर ऊंचा हैं', चोट के बाद जसप्रीत बुमराह ने किया जबरदस्त वापसी का वायदा

India vs South Africa: Jasprit Bumrah promises to return stronger after injury | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। खेल और जीवन उतार-चढ़ाव से भरपूर होते हैं। यहां एक जैसी निरंतरता हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। क्रिकेट के आसमान पर मौजूदा सबसे चमकदार सितारों में शामिल जसप्रीत बुमराह के लिए भी यह समय इस उतार-चढ़ाव को महसूस करने का है। करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहा यह गेंदबाज अपनी चोट के चलते एक महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गया है। टी-20 सीरीज बराबर होने के बाद टीम इंडिया को अब साउथ अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका सबसे अहम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रूप में लगा है।

जबरदस्त वापसी करेंगे बुमराह-

जबरदस्त वापसी करेंगे बुमराह-

बुमराह पीठ में स्ट्रैस फैक्टर के चलते 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अब उमेश यादव लेंगे। और अब ऐसा लग रहा है कि घरेलू जमीन पर बुमराह को फिर से गेंदबाजी करते हुए देखने में हमको कुछ महीनों का इंतजार करना पड़ सकता है। जैसे ही बुमराह की चोट की खबर सोशल मीडिया पर ब्रेक हुई तो बुमराह और बुमराहइंजर्ड हैशटैग ट्रैंड करने लगा। बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक बुमराह की पीठ पर हल्का स्ट्रेस फ्रेक्चर है, जिस वजह से उन्हें घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। रूटीन रेडियोलॉडिकल जांच के दौरान इस चोट का पता चला।

4 महीने में सानिया मिर्जा ने घटाया 26 किलो वजन, फिटनेस प्रोग्राम का VIDEO हुआ वायरल

'मेरा सिर ऊंचा हैं'

'मेरा सिर ऊंचा हैं'

बुमराह अब बेंगलुरू की नेशनल क्रिकेट अकादमी में बीसीसीआई के मेडिकल टीम की निगरानी में रीहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे। इसी बीच उन्होंने चोट के बाद टेस्ट मैचों से बाहर होने के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। बुमराह ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि चोटें खेल का ही एक हिस्सा होती हैं। इसके बाद बुमराह अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए लिखते हैं- 'आप सभी की तेज रिकवरी की दुआओं के लिए धन्यवाद। मेरा सिर ऊंचा हैं और मैं ज्यादा मजबूती से वापसी करने को अपना मकसद बना रहा हूं।'

उमेश यादव को मिला है मौका-

उमेश यादव को मिला है मौका-

बुमराह अपने टेस्ट करियर में अब तक 12 मैचों में 19.24 की औसत से 62 विकेट ले चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 43.73 का है। वहीं बुमराह की जगह पर बुलाए गए तेज गेंदबाज उमेश यादव के लिए खुद को फिर से साबित करने का माैका है। उमेश को लंबे समय बाद टीम में जगह मिली है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल दिसंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था। उमेश का पत्ता बुमराह के आने के बाद कटा क्योंकि मोहम्मद शमी, इशांत और भुवनेश्वर कुमार पहले से ही टेस्ट में जगह बनाए हुए हैं। हालांकि अब भुवनेश्वर भी टीम से बाहर हैं। ऐसे में टीम में तीसरे तेज गेंदबाज के ताैर पर उमेश के पास फिर से वापसी करने का माैका है। बता दें कि पहला टेस्ट 2 अक्तूबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 10 तारीख को पुणे और आखिरी मैच रांची में 19 अक्तूबर को खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 14:45 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+