For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहली बार मैच खेलने इस देश जाएगा पाकिस्तान, इंग्लैंड से भी होगा टेस्ट

नई दिल्ली। पाकिस्तान की टीम अगले साल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अपने मैच खेलने इंग्लैंड जाने से पहले सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नीदरलैंड और आयरलैंड का दौरा करेगी। पाकिस्तानी टीम नीदरलैंड से तीन वनडे मैच खेलेगी जबकि आयरलैंड से दो टी20 मैच खेलने हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा कि एम्सटेलवीन में चार, सात और नौ जुलाई को मैच होंगे जबकि आयरलैंड में 12 और 14 जुलाई को मैच खेले जाने हैं। नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच यह पहली सीरीज होगी।

और पढ़ें: जब एडमिशन से किया इंकार तो इस महिला क्रिकेटर ने लड़का बन ली ट्रेनिंग, जानिये कौन यह खिलाड़ी

इससे पहले पाकिस्तान ने श्रीलंका को अपने यहां खेलने के लिए आमंत्रित किया। पीसीबी ने श्रीलंका को अपनी मेजबानी में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की सीरीज के लिए आमंत्रित किया था लेकिन श्रीलंका ने तीन मैचों की एकदिवसीय और इतने ही मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने की हामी भरी।

पीसीबी ने एक बार फिर से श्रीलंका को दिसंबर में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों को पाकिस्तान में खेलने का न्योता दिया है।

और पढ़ें: B'day Spl: 22 के हुए ऋषभ पंत, कभी गुरुद्वारे में गुजारी थी रात, जानें कैसा रहा है सफर

इससे पहले पाकिस्तान ने कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका को पांच विकेट के मात देते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ने बुधवार देर रात खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को 48.2 ओवरों में हासिल कर लिया।

Story first published: Friday, October 4, 2019, 18:28 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+