For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs RR: वानखेड़े के मैदान पर क्रिस गेल ने रचा इतिहास, नाम किया छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का चौथा मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर फैन्स को चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिली। राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब किंग्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिये बुलाया। चेतन सकारिया की गेंदबाजी के दम पर राजस्थान की टीम ने शानदार शुरुआत की और तीसरे ही ओवर में मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल कर लिया। हालांकि इसके बाद क्रिस गेल और कप्तान केएल राहुल ने तेजी से पारी को आगे बढ़ाते हुए पारी को संभालने का काम किया।

केएल राहुल और क्रिस गेल की जोड़ी ने 43 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी की जिसमें क्रिस गेल ने 40 रनों का योगदान दिया। क्रिस गेल ने इस मैच में महज 28 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के लगाने का काम किया। हालांकि क्रिस गेल ने अपने इन 2 छक्कों के साथ ही आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: PBKS vs RR: जानें कौन हैं तेज गेंदबाज चेतन सकारिया, ऐसा रहा है ट्रक ड्राइवर के बेटे का IPL डेब्यू का सफर

आईपीएल इतिहास में अब क्रिस गेल के नाम 351 छक्के हो चुके हैं और वो आईपीएल में 350 छक्के लगाने वाले पहले और इकलौते बल्लेबाज बन गये हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वो पहले ही टॉप पर काबिज हैं। इसके साथ ही गेल ने पंजाब किंग्स की ओर से 86 छक्के पूरे कर लिये हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरा नाम एबी डिविलियर्स का है जो कि 237 छक्के लगा चुके हैं। वहीं सीएसके के कप्तान एमएस धोनी 216 छक्कों के साथ तीसरे तो रोहित शर्मा 214 छक्कों के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: PBKS vs RR: वानखेड़े में उतरते ही संजू सैमसन ने रचा इतिहास, खास क्लब में हुए शामिल

वहीं विराट कोहली ने पहले मैच में छक्कों का दोहरा शतक पूरा किया था और 201 छक्कों के साथ पांचवे पायदान पर काबिज हैं। आपको बता दें कि पिछले सीजन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और इस सीजन दोनों जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे।

Story first published: Monday, April 12, 2021, 20:54 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+