For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BAN vs SL: वनडे सीरीज के लिये बांग्लादेश पहुंची श्रीलंका टीम, जानें कैसा है शेड्यूल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक और अंतर्राष्ट्रीय सीरीज की मेजबानी करने को तैयार है। बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर पर सीमित ओवर्स और टेस्ट मैचों की सीरीज की मेजबानी की थी। हालांकि अब बांग्लादेश की टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें भाग लेने के लिये श्रीलंका क्रिकेट टीम अपने नये कप्तान कुशल परेरा के नेतृत्व में ढाका पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में अपनी टीम की कप्तानी में फेरबदल करते हुए कुशल परेरा को कमान सौंपी। परेरा पिछले 3 साल में श्रीलंका की कमान संभालने वाले 9वें कप्तान बने। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पिछले हफ्ते ही दिमुथ करुणारत्ने से कप्तानी छीनने का काम किया और टीम में युवा प्रतिभा को ज्यादा बढ़ावा देते हुए एंजेलो मैथ्यूस और दिनेश चंडीमल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया।

और पढ़ें: WTC फाइनल में उतरते ही कोहली रचेंगे इतिहास, भारत के नाम भी होगा बड़ा रिकॉर्ड

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कुसल मेंडिस को टीम का उपकप्तान बनाने का काम किया। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश पहुंचने के बाद टीम को एक हफ्ते का क्वारंटीन करना है जिसमें से पहले दिन सख्त क्वारंटीन के तहत अपने कमरे में ही बिताने होंगे जबकि अगले 4 दिन खिलाड़ी मैदान पर आकर प्रक्टिस कर सकते हैं।

पहले 3 दिन के अंदर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सभी खिलाड़ियों का दो बार टेस्ट करायेगा जबकि अगले 4 दिन में 2 बार, इन सभी रिपोर्ट में नेगेटिव आने पर ही खिलाड़ी मैच खेल सकेंगे। गौरतलब है कि सीरीज के सभी मैच शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले जायेंगे। वनडे सीरीज का पहला मैच 23 मई, दूसरा मैच 25 मई और आखिरी मैच 28 मई को आयोजित किया जायेगा।

और पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने पिछले एक दशक में खेला सिर्फ 1 वनडे मैच, कई ले चुके संन्यास

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की टीम इस प्रकार है: कुसल परेरा (कप्तान), कुसल मेंडिस, दनुष्का गुणातिलका, धनंजय डिसिल्वा, पथुम निसांका, दासुन शनाका, एशेन बंडारा, वानिन्दु हसरंगा, इसुरु उदाना, अकिला धनंजय, निरोशन डिकवेला, दुष्मंता चमीरा, रमेश मेंडिस, असिता फर्नांडो, लक्षण संदाकन, चामिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो, और शिरन फर्नांडो।

Story first published: Monday, May 17, 2021, 16:48 [IST]
Other articles published on May 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+