कोलकाता। 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पुणेे में शुरू होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए इस बार युवराज सिंह का चयन हुआ है। पूरे तीन साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले युवराज के चयन को पूरी तरह से सही ठहराया है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने।
अपनी खुशी जाहिर करते हुए सौरव ने कहा कि यह अच्छी बात है कि युवराज को दोनों प्रारूपों में टीम में जगह मिली है। मैं उम्मीद करता हूं कि वो लोगों को निराश नहीं करेंगे।
खास बातें