For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs SRH: हैदराबाद के यॉर्कर किंग नटराजन के मुरीद हुए सहवाग-ब्रेट ली, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मंगलवार को खेले गये 11वें मैच में आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपनी पहली जीत हासिल हुई। अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ 15 रन से जीत हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद के लिये इस मैच में उसके मुख्य गेंदबाजों भुवनेशवर कुमार, राशिद खान के अलावा टीम के युवा तेज गेंदबाज एन नटराजन ने जीत में अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने डेथ ओवर्स में अपनी लगातार यॉर्कर गेंदों से दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और हाथ खोलने का मौका नहीं दिया।

आरसीबी के खिलाफ मैच में अपना डेब्यू करने वाले नटराजन ने पहले ही मैच में विराट कोहली का विकेट लिया था, जिसके बाद वह लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नटराजन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस दौरान उन्होंने डेथ ओवर्स में लगातार यॉर्कर फेंकी जिसको देखकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली और भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग उनके दीवाने हो गये हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: सुपरओवर में जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी दिखा रहे नया टैलेंट, वायरल हुआ वीडियो

मैच के बाद एन नटराजन की तारीफ करते हुए ब्रेट ली ने लिखा,' डेथ ओवर्स में गेंदबाजी कैसे की जाती है यह आज नटराजन ने कर के दिखाया। जबरदस्त नटराजन।'

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने भी इस गेंदबाज की तारीफ करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'नटराजन की ओर से डेथ ओवर्स में फेंकी यॉर्कर को देख के काफी खुश हुआ। राशिद खान ने भी शानदार गेंदबाजी की। लीग में अब हर टीम के पास 2 अंक हैं। ओम तेवतिया नमः।'

गौरतलब है कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनी बेयरेस्टो (53), डेविड वॉर्नर (45) और केन विलियमसन (41) की पारियों के दम पर 20 ओवर में चार विकेट खोकर 162 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

और पढ़ें: IPL 2020 में नही खेलकर पछता रहे हैं मुस्तफिजुर रहमान, जानें क्या है कारण

वहीं रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी औऱ 15 रन से हार गई। हैदराबाद के लिये राशिद खान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाये। टी नटराजन ने भले इस सीजन में महज तीन विकेट लिए हैं, लेकिन उन्होंने 7.81 के इकॉनमी रेट से रन खर्चे हैं।

Story first published: Thursday, October 1, 2020, 17:14 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+