For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup 2021 के लिये बीसीसीआई की तैयारी शुरू, इन 8 शहरों को मिलेगी मेजबानी

BCCI Shortlisted 8 cities to host T20 World cup 2021: नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) (ICC) को इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) को टालना पड़ा। आईसीसी (ICC) ने 2020 में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) को 2022 में कराने का फैसला किया हालांकि भारत में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) को लेकर उसने कोई बदलाव नहीं किया। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई (BCCI)) ने अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बीसीसीआई (BCCI) ने अगले साल भारत में आयोजित होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिये उन 8 शहरों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है जहां पर इसका आयोजन किया जायेगा। बीसीसीआई (BCCI) की ओर से शॉर्टलिस्ट किये गये इन शहरों में अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, मोहाली, धर्मशाला और कोलकाता को चुना गया है जहां पर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के मैचों का आयोजन कराने की योजना बनाई गई है।

और पढ़ें: AUS vs IND: अगर बॉक्सिंग डे पर जीत मैन ऑफ द मैच तो मिलेगा खास मेडल, जानें क्यों

हालांकि बीसीसीआई (BCCI) के कुछ अध्यक्ष चाहते हैं कि इस लिस्ट में कुछ और शहरों का नाम जोड़ा जाना चाहिये और वो इस लिस्ट से नाखुश हैं, इसीलिये वो इस मुद्दे पर 24 दिसंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश करेंगे।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस में छपी खबर के अनुसार क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े एक अध्‍यक्ष का मानना है कि टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के मैचों की मेजबानी करना किसी भी शहर के लिये गर्व की बात होती है, ऐसे में हमारे पास कई ऐसे स्टेडियम हैं जिनके पास टॉप लेवेल की क्वालिटीज हैं औल हम चाहते हैं कि बीसीसीआई (BCCI) इन शहरों को बड़ा सेंटर बनाये जाने के बजाय कम से कम कुछ मैचों की मेजबानी का मौका जरूर दे।

और पढ़ें: विजडन ने जारी की सदी के बेस्ट ODI प्लेयर्स की World 11, सचिन बाहर, कपिल बनें कप्तान

गौरतलब है कि आईसीसी (ICC) ने 2020 और 2021 में टी20 प्रारूप के लगातार दो विश्व कप आयोजित कराने का फैसला किया था और इसी के लिये उसने साल 2020 के विश्व कप की मेजबानी ऑस्‍ट्रेलिया को, जबकि 2021 टी20 वर्ल्‍ड कप का भारत में कराने का फैसला किया। हालांकि कोरोना वायरस के चलते आईसीसी (ICC) को अपने कैलेंडर में काफी बदलाव करना पड़ा।

Story first published: Wednesday, December 23, 2020, 17:48 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+