For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IIT के प्रोफेसर ने समझाया जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के पीछे का 'रॉकेट साइंस'

नई दिल्ली। भारतीय टीम के होनहोर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ सालों से बेमिसाल प्रदर्शन के दम पर दुनिया में आला दर्जे के गेंदबाज बनकर उभरे हैं। यह कपिल देव के बाद संभवतः पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत का कोई पेसर अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जा रहा है। ये जसप्रीत बुमराह ही हैं जिनके साथ मिलकर मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा ने भारतीय पेस बैटरी को नए आयाम दिए हैं। खासकर विदेशों में मिली सफलता में तेज गेंदबाजों का अहम योगदान रहा है।

क्यों हैं बुमराह इतने खतरनाक गेंदबाज?

क्यों हैं बुमराह इतने खतरनाक गेंदबाज?

बुमराह इस समय वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन तेज गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी उनकी तूती बोलती है और वे लगातार 145 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद करके बड़े से बड़े बल्लेबाजों को परेशान करके रखते हैं। बुमराह को उनके जटिल और अजीबोगरीब एक्शन के लिए जाना जाता है। उनका एक्शन परंपरागत गेंदबाजी विधा से काफी हटकर है। ना ही का उनका रन-अप बहुत ज्यादा फास्ट होता है। लेकिन गेंद छोड़ते हुए अंतिम क्षणों में वे जो कमाल दिखाते हैं उससे बाद में सब-कुछ बदल जाता है। बुमराह के एक्शन की तुलना शुरु में लसिथ मलिंगा से भी की गई थी। उल्लेखनीय है कि मलिंगा को भी क्रिकेट में शानदार सफलता मिला है। अब देश के दिग्गज तकनीकी संस्थान आईआईटी के प्रोफेसर ने बुमराह की सफलता के पीछे का रॉकेट साइंस समझाया है।

बुमराह की गेंदबाजी का 'रॉकेट साइंस'

बुमराह की गेंदबाजी का 'रॉकेट साइंस'

आईआईटी कानपुर के एयरोस्‍पेस इंजीनियरिंग के प्रोफेसर संजय मित्‍तल ने अंग्रेजी अखबार 'इंडियन एक्‍सप्रेस' के लिए लिखा है कि बुमराह को 'रिवर्स मैग्‍नस फॉर्स' के चलते कामयाबी मिलती है। मित्‍तल ने बताया कि बुमराह की स्‍पीड, सीम पॉजीशन और 1000 राउंड/मिनट की रोटेशनल स्‍पीड गेंद को केवल 0.1 स्पिन अनुपात देती है। इसके चलते रिवर्स मैग्‍नस इफेक्‍ट पैदा होता है। आपको यह सब तकनीकी चीजें समझने में कठिनाई ना हो इसलिए आप इसका निचोड़ इस तरह से समझिए कि उपरोक्त प्रभाव के चलते बुमराह की गेंद काफी तेजी से ऊपर से नीचे आती हैं और बल्‍लेबाज को चकमा देती हैं।

तेजी से नीचे की ओर गिरती है बुमराह की गेंदे-

तेजी से नीचे की ओर गिरती है बुमराह की गेंदे-

जब भी किसी तेज गेंदबाज के बारे में बात की जाती है तो अक्सर उसकी स्पीड और स्विंग की ही चर्चा होती है। लेकिन मित्तल के अनुसार बुमराह को इन दोनों चीजों के अलावा जो बात सबसे खतरनाक बनाती है, वो है उनकी गेंदों का बल्लेबाज के सामने ऊपर से नीचे की ओर तेजी से गिरना। मित्तल ने लिखा, 'बुमराह गेंद को नीचे की तरफ जाने के लिए ताकत लगाते हैं जिससे वह तेजी से गिरती है। इसे पढ़ना बल्‍लेबाज के लिए मुश्किल काम होता है। रिवर्स मैग्‍नस से गेंद बैकस्पिन (गेंद का पीछे की ओर घूमना जिससे गेंद ठप्पा खाने के बाद तेजी से पिच को छोड़ती हुई निकल जाती है) के साथ आगे बढ़ती है और तेजी से डिप करती है। यही चीज उनकी कामयाबी का राज है।'

मुंबई इंडियंस ने किया खुलासा, फाइनल मैच में बुमराह ने बनाया था एक और बड़ा रिकॉर्ड

Story first published: Sunday, May 19, 2019, 9:56 [IST]
Other articles published on May 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+